TMC के 440 करोड़ रुपये क्यों हुए फ्रीज? जानिए पूरा मामला और पार्टी का जवाब

ED ने TMC के बैंक खातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के 3 खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है. इस कार्रवाई के बाद TMC ने तीखा रिएक्शन दिया है. पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने इस कदम को लेकर सवाल उठाते हुए मंदिर फंड की जांच का मुद्दा भी सामने रखा है. डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ED ने TMC के तीन HDFC बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर मंदिर फंड को कब फ्रीज किया जाएगा. हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी विशेष मंदिर का नाम नहीं लिया.

ED के अनुसार, कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने एविऐशन क्षेत्र से जुड़ी केयरवेल समूह की कंपनियों के कोलकाता और आसपास स्थित 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज एक FIR के आधार पर की गई. FIR में कथित रूप से संदिग्ध लेनदेन, गलत ढंग से पैसे जमा करना और TMC के कुछ बैंक खातों की मदद से पैसे ट्रांसफर करने के आरोप लगाए गए थे. जांच के दौरान ED ने पार्टी के तीन खातों में मौजूद 440.42 करोड़ रुपये की राशि पर रोक लगा दी.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया हस्तक्षेप

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी के डेली खर्चो के काम के लिए एक स्पेशल ऑफिसर  नियुक्त किया है. जज सौगत भट्टाचार्य ने हाईकोर्ट के रिटायर जज सुब्रत तालुकदार को 30 सितंबर 2026 तक स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है. कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि खातों से केवल पार्टी के नियमित और जरूरी खर्चों के लिए ही पैसे निकाली जा सकेगी. स्पेशल ऑफिसर को खर्च का पूरा डिटेल कोर्ट के सामने पेश करना होगा. यह मामला तब शुरू हुआ जब तृणमूल कांग्रेस के विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट ने 18 जून को बिधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि पार्टी के तीन बैंक खातों में जमा धन अपराध से अर्जित रकम हो सकती है. इसके बाद पुलिस और ED ने जांच शुरू की.

डेरेक ओ’ब्रायन का बयान

डेरेक ओ’ब्रायन का बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच भी चर्चा में है. जून के पहले सप्ताह में दान की गिनती में कथित गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे. इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. जांच के दौरान प्रारंभिक स्तर पर गबन के संकेत मिलने की बात सामने आई थी, जिसके बाद कार्रवाई तेज हुई और इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »