डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश? इजरायल की खुफिया जानकारी के बाद ईरान पर फिर भड़का अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए. तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई. इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है. यह भी माना जा रहा है कि इस खुफिया इंटेल की वजह से ही अमेरिका ने ईरान पर दोबारा अटैक किया.

CNN ने बताया कि इजरायल ने वॉशिंगटन के साथ इंटेलिजेंस शेयर की है, जिससे पता चलता है कि ईरान ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान बनाया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस इंटेल का सहारा लेकर ट्रंप को दोबारा हमले के लिए उकसा दिया. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो चुका था, लेकिन एक इनपुट ने दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू करवा दिया.

क्या इजरायल के जाल में फंस गया अमेरिका

इजरायल का इंटेल सही था या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इजरायली खुफिया जानकारी केवल ट्रंप को उकसाने का प्रयास थी. अगर ऐसा था भी तो इजरायल अपनी योजना में सफल रहा. अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों को तेज कर दिया है.

ट्रंप ने खुद की हत्या पर क्या कहा

ट्रंप ने खुद ही इस हफ्ते संकेत दिया था कि उनकी जान को ईरान से खतरा है. नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान अंकारा में ट्रंप ने कहा, ‘वे मुझे खत्म करना चाहते हैं. मैं उनकी हर लिस्ट में शामिल हूं. मैंने आज ही देखा कि मैं उनकी हर एक सूची में हूं और अब तक, मुझे लगता है कि मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन शायद यह बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा.’

सुपुर्द-ए-खाक किए गए खामेनेई

गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. एक सप्ताह तक चले अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद, खामेनेई को मशहद में इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर के पास दफनाया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. पिछले एक सप्ताह के दौरान देश के कई शहरों में श्रद्धांजलि सभाएं और अंतिम यात्रा निकाली गई थीं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »