IND vs ENG 4th T20I: कप्तान अय्यर की एक गलती पड़ी भारी, इसी मोड़ पर हाथ से फिसल गया मैच

9 जुलाई को भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 158/7 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 159/1 रन बनाकर जीत दर्ज की. भारत की टी20 मुकाबले में यह लगातार तीसरी हार थी. दरअसल,मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से एक ऐसी रणनीतिक भूल हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया मैच डिफेंड नहीं कर सकी. अय्यर का वही फैसला मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा.

अर्शदीप से लगातार गेंदबाज़ी नहीं कराई

दूसरे ओवर में जब अर्शदीप सिंह ने जोश बटलर को मात्र 13 रन बनाकर आउट किया, उसके बाद टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने अर्शदीप से लगातार गेंदबाज़ी नहीं कराई. इसका नतीजा यह निकाला कि अपने घरेलू सरजमीं पर हैरी ब्रूक और फिल साल्ट ने प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के ओवरों में खूब रन बनाए. यहां से मैच टीम इंडिया से बेहद दूर जो चुका था.

कप्तान अय्यर ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

रन चेज करने उतरी इंग्लैंड ने 37 गेंद पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जल्दी अपना विकेट गवा बैठे. वैभव (15) और अभिषेक(16) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे ईशान किशन का बल्ला भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका. कप्तान अय्यर ने अकेले टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान ने 49 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. वहीं कप्तान का साथ देने शिवम दुबे ने बखूबी दिया. उन्होंने 23 गेंदों में 22 रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली.

इंग्लैंड ने (3-0) से अजेय बढ़त बनाई

इंग्लैंड को मैच जीतवाने में हैरी ब्रूक और फिल साल्ट ने कमाल की बल्लेबाज़ी की. हैरी ने 35 गेंदों मे 79 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 4 गगनचूंबी छक्के लगाए. इसके अलावा फिल साल्ट ने 42 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के मुकाबले में (3-0) से अजेय बढ़त बनाई. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »