FSSAI Action: क्या ‘फ्रेश’ और ‘हेल्दी’ पनीर के दावे हैं सही? जांच में सामने आई सच्चाई

अगर आप बाजार से पैकेट वाला पनीर खरीदते समय उस पर लिखे ‘Fresh’, ‘Healthy’ या ऐसे ही दूसरे दावों को देखकर फैसला करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. अब देश का फूड रेगुलेटर FSSAI ऐसे दावों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में अब Heritage Foods को नोटिस जारी किया गया है.

FSSAI ने कंपनी के Heritage Fresh Paneer पर लिखे ‘फ्रेश’ और ‘Healthy Happiness’ जैसे दावों पर सवाल उठाए हैं. रेगुलेटर का कहना है कि पैकेट पर लिखा हर दावा नियमों के मुताबिक होना चाहिए. अगर कोई दावा ग्राहकों को गलत संदेश देता है या भ्रम पैदा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

क्या है पूरा मामला?

FSSAI को Heritage Fresh Paneer को लेकर शिकायत मिली थी. इसके बाद जांच की गई. जांच में रेगुलेटर ने दो मुख्य आपत्तियां दर्ज कीं. पहली आपत्ति ‘फ्रेश’ शब्द को लेकर है. FSSAI का कहना है कि कंपनी का प्रॉडक्ट ‘फ्रेश’ शब्द के इस्तेमाल के लिए तय शर्तों को पूरा नहीं करता. ऐसे में पैकेट पर ‘Fresh Paneer’ लिखना ग्राहकों को गुमराह कर सकता है.

दूसरी आपत्ति ‘Healthy Happiness’ नाम में इस्तेमाल किए गए ‘हेल्दी’ शब्द पर है. FSSAI के मुताबिक, इससे ग्राहकों को यह संदेश जा सकता है कि यह प्रोडक्ट अपने आप में सेहत के लिए खास तौर पर फायदेमंद है. ऐसे दावों के लिए अलग नियम हैं और उनका पालन करना जरूरी है.

क्या है आजकल का ट्रेंड?

आजकल ज्यादातर लोग पैकेट पर लिखे शब्द देखकर सामान खरीदते हैं. ‘Fresh’, ‘Healthy’, ‘Natural’, ‘No Added Sugar’ और ‘Heart Healthy’ जैसे दावे लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि प्रॉडक्ट बेहतर या ज्यादा सेहतमंद है, लेकिन अगर ऐसे दावों का वैज्ञानिक या कानूनी आधार नहीं है तो ग्राहक गलत जानकारी के आधार पर खरीदारी कर सकता है.

क्या है FSSAI का मकसद?

इसी वजह से FSSAI अब सिर्फ खाने की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि पैकेट पर लिखे हर दावे की भी जांच कर रहा है. इसका मकसद यह है कि कंपनियां सिर्फ मार्केटिंग के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें और उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिले. अब किसी भी कंपनी के लिए पैकेट पर आकर्षक दावे लिख देना काफी नहीं है. अगर ‘फ्रेश’, ‘हेल्दी’, ‘नेचुरल’ या किसी दूसरे दावे का इस्तेमाल किया जाता है तो उसे नियमों के मुताबिक साबित भी करना होगा।

पनीर पर खास नजर क्यों?

FSSAI पिछले कुछ समय से पनीर को लेकर भी खास सतर्क है. बाजार में नकली या एनालॉग पनीर को असली पनीर बताकर बेचने की शिकायतें बढ़ी हैं. इसी वजह से रेगुलेटर पनीर की गुणवत्ता के साथ-साथ उसकी पैकेजिंग और उस पर लिखे दावों की भी जांच कर रहा है. कुल मिलाकर यह कार्रवाई सिर्फ एक कंपनी के खिलाफ नहीं है. यह उन सभी फूड कंपनियों के लिए संदेश है, जो अपने प्रॉडक्ट बेचने के लिए बड़े-बड़े दावे करती हैं. आने वाले समय में पैकेट पर लिखा हर दावा जांच के दायरे में होगा. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »