पत्नी की हत्या कर गर्लफ्रेंड को भेजी शव की फोटो, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर अरेस्ट

अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले भारतीय इंजीनियर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने करीब नौ महीने की जांच के बाद 30 वर्षीय अविनाश नार्ने को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि उसने अपनी 27 वर्षीय पत्नी राजीथा सब्बिनेनी की गला दबाकर हत्या की और मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, राजीथा ने अपनी मौत से पहले कई बार शिकायत की थी कि अविनाश द्वारा बनाए गए पेय का स्वाद सामान्य नहीं होता था. उसने कथित तौर पर कहा था कि एक स्मूदी का स्वाद ‘दवा’ और ‘कफ सिरप’  जैसा लग रहा है. पुलिस का दावा है कि जांच में ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे अविनाश पर हत्या का शक मजबूत हुआ.

शादी के बाद विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी जून 2025 में हुई थी और जुलाई 2025 से वे अमेरिका के वॉशिंगटन में साथ रहने लगे थे. जांच में सामने आया कि शादी से पहले अविनाश का भारत में एक महिला के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस का कहना है कि शादी के बाद भी वह उसके संपर्क में बना रहा.

प्रेम संबंध का खुलासा

जांच अधिकारियों के अनुसार, अविनाश की कॉल डिटेल, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच की गई. इन्हीं सबूतों के आधार पर जांच का शक उस पर गया. पुलिस का आरोप है कि वह भारत में रह रही अपनी कथित प्रेमिका के साथ लगातार संपर्क में था और उसी संबंध के चलते उसने हत्या की योजना बनाई.

शव की तस्वीर भेजी

अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद भी अविनाश अपनी कथित प्रेमिका से बात करता रहा. जांच में यह भी सामने आया कि उसने राजीथा के शव की तस्वीर भी उसे भेजी थी. पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन उसने उस महिला से चार बार बात की थी.

जांच में गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को अविनाश ने आपातकालीन सेवा को फोन कर बताया कि वह बाहर से लौटने पर पत्नी को बाथरूम में बंद और बेहोश अवस्था में मिला. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर राजीथा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की गई. करीब नौ महीने की जांच के बाद अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल वह 50 लाख डॉलर के बॉन्ड पर जेल में है. दोषी साबित होने पर उसे वॉशिंगटन राज्य के कानून के तहत उम्रकैद की सजा हो सकती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »