Himachal Weather Today: हिमाचल के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सावधान

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई 2026 के लिए सिरमौर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं मंडी, शिमला और सोलन जिलों में भारी बारिश साथ ही कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लगातार वर्षा के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कम दृश्यता के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

मौसम विभाग ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं और सामान्य जनजीवन भी अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है. विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने तथा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

किन्नौर में भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे बाधित

किन्नौर जिले के संवेदनशील मलिंग नाला क्षेत्र में फिर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) बाधित हो गया. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई.

प्रशासन की एडवाइजरी पालन करने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने को कहा है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »