महादेव ऐप मामले में Ranbir Kapoor को ED ने आखिर क्यों किया तलब? सामने आई ये बड़ी वजह

Ranbir Kapoor ED Summon:HN/ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि बीते दिन एक्टर कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने के बाद से हर तरफ चर्चा में आ गए. लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्टर को आरोपी के रूप में नहीं बुलाया गया है.

न्यूज18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर को एक आरोपी के रूप में नहीं, बल्कि लेनदेन के तरीकों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बता दें कि ईडी ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर यानी कल रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में तलब किया है. इस मामले में 14 से 15 और सेलेब्स ईडी की रडार पर हैं और उनकी भी जल्द पेशी होगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणबीर इस साजिश का हिस्सा नहीं हो सकते हैं, लेकिन इस स्कैम को समझना बहुत जरूरी है.

ऑनलाइन गेमिंग मामले से क्या है रणबीर का कनेक्शन
दरअसल रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए थे.  सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के कई सितारे इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने दुबई पहुचे थे.. खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था. वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्मेंस भी दी थी.

बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चल रही थी. आरोप है कि वे नए यूजर्स को भर्ती करने, यूजर्स आईडी बनाने और गुमनाम बैंक खातों के एक जटिल नेटवर्क के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग में संलग्न होने के लिए एक ऑनलाइन खेल सट्टेबाजी एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे थे

रणबीर कपूर वर्क फ्रंट
वहीं रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की जल्द ही एनिमल फिल्म रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वे रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगें. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था और उसमे रणबीर के इंटेंस लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे. ये फिल्म इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »