मात्र चार साल में ही भरभरा गया भोपाल-जबलपुर रेलवे ओवर ब्रिज, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश के  जबलपुर में रविवार की शाम नेशनल हाईवे 45  पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज अचानक भरभरा कर गिर गया. इस हादसे के बाद जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना अपर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ पहुंचकर ट्रैफिक रोका. इस हादसे के बाद निर्माणदायी संस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

भोपाल-जबलपुर को जोड़ने वाले पुल के महज चार साल के भीतर टूटने की जांच के आदेश दिए हैं. वहीँ सवाल अब व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी हो रहे हैं कि आखिर एक पुल चार साल भी नहीं चल पा रहा ? माना जा रहा है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है.

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ा ब्रिज

महज 4 साल पहले बनकर तैयार हुआ यह ब्रिज भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता की ओर इशारा कर रहा है. स्थानीय लोग लंबे समय से इसके निर्माण कार्य पर सवाल उठा रहे थे. ​बता दें कि ब्रिज का एक हिस्सा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था, और उस क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधार कार्य भी ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा था. जिसके कारण केवल एक ही तरफ से ट्रैफिक निकाला जा रहा था. लेकिन रविवार की शाम पुल का दूसरा हिस्सा भी गिर जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया.

यातायात हुआ प्रभावित- ट्रैफिक डायवर्ट

नेशनल हाईवे 45 बंद होने की वजह से शहपुरा शहर के अंदर से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है. जिसकी वजह से जबलपुर से भोपाल जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर अतिरिक्त फ़ोर्स का इंतजाम किया है.

MPRDCकी लापरवाही हुई उजागर

बता दें कि इस ब्रिज के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) की थी. इसके पहले नवंबर में ब्रिज का एक हिस्सा झुक गया था, तब भी MPRDC के अधिकारियों ने ठेकेदार से निर्माण कराए जाने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था. लेकिन समय रहते मरम्मत न होने के कारण अब दूसरा बड़ा हादसा हो गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. उधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे देर रात तक मलबा हटाने की कोशिशें की जाती रहीं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »