चौकों से मचाया कहर! बिना एक भी छक्का लगाए ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 खिलाड़ी

आज के दौर में क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल अधिक बन चुका है. टी20 और वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स खेलने से नहीं डरते. लेकिन क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया, फिर भी हजारों रन बनाकर खास पहचान बनाई. ये खिलाड़ी अपनी तकनीक, धैर्य और शानदार टाइमिंग के दम पर रन बटोरते रहे. आइए जानते हैं उन 6 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने बिना एक भी सिक्स लगाए सबसे ज्यादा ODI रन बनाए.

मनोज प्रभाकर- भारत

भारत के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 130 वनडे मुकाबलों में 1858 रन बनाए, लेकिन अपने पूरे करियर में एक भी छक्का नहीं जड़ा. प्रभाकर अपनी समझदारी भरी बल्लेबाजी और टीम को स्थिर शुरुआत देने के लिए जाने जाते थे. उनके नाम दो शतक और 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं.

डियोन इब्राहिम- जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 82 वनडे मैचों में 1443 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा. इब्राहिम तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज माने जाते थे और लंबे समय तक क्रीज पर टिकने की क्षमता रखते थे.

ज्योफ्री बॉयकॉट- इंग्लैंड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 36 वनडे मैचों में 1082 रन बनाए, लेकिन कभी छक्का नहीं लगाया. उनकी बल्लेबाजी शैली बेहद क्लासिक और धैर्यपूर्ण थी. यही कारण है कि उन्होंने चौकों और सिंगल-डबल्स के दम पर रन बनाए.

थिलिना कंदाम्ब- श्रीलंका

श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज थिलिना कंदाम्ब ने 39 ODI मैचों में 870 रन बनाए. उन्होंने भी अपने वनडे करियर में एक भी सिक्स नहीं लगाया. कंदाम्बी अपनी शांत बल्लेबाजी और मिडिल ऑर्डर में टीम को संभालने के लिए जाने जाते थे.

थिलन समरवीरा- श्रीलंका

थिलन समरवीरा श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे. उन्होंने 53 वनडे मैचों में 862 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सफल रहे समरवीरा ने वनडे में भी उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन उनके बल्ले से कभी छक्का नहीं निकला.

स्टीवन बैरी स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर स्टीवन बैरी स्मिथ इस सूची में छठे स्थान पर हैं. उन्होंने 28 वनडे मुकाबलों में 861 रन बनाए. 1983 से 1985 के बीच खेले गए उनके छोटे करियर में दो शतक भी शामिल रहे. उनकी बल्लेबाजी तकनीक और टाइमिंग शानदार मानी जाती थी. वनडे क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने बिना एक भी छक्का लगाए शानदार करियर बनाया. मनोज प्रभाकर से लेकर ज्योफ्री बॉयकॉट तक, इन खिलाड़ियों ने तकनीक और धैर्य से हजारों रन बनाए. हाईन्यूज़ !

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »