INDIA गठबंधन को मजबूत करने में जुटीं ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव ने कही बड़ी बात

बंगाल चुनाव में एक तरफ जहां टीएमसी को बड़ा झटका लगा है तो वहीं ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की एकजुटता की बात कर रही हैं. शुक्रवार (08 मई, 2026) को तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो इससे जुड़ा उनसे सवाल किया गया. इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में बड़ी बात कह दी.

सवाल किया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन जिस तरह बनाने की कोशिश हुई थी क्या एक बार फिर वैसी कोशिशें की जाएंगी? बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक को एकजुट करने की बात कह रही हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा, “मेरा यह मानना है कि सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट हो जाना चाहिए.”

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपस में मिल-बैठकर बात करनी चाहिए. बीजेपी को क्षेत्रीय दल ही रोक सकते हैं. यह बात समझनी होगी. इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बड़े लेवल पर बनना चाहिए.

छह महीने में बन गए दो मुख्यमंत्री: तेजस्वी यादव

दूसरी ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की नई सरकार और मंत्रिमंडल के विस्तार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छह महीने में दो-दो मुख्यमंत्री बन गए. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पूर्व में रहे मंत्री को बदल भी दिया गया. कोई मंत्री पांच महीना टिक भी नहीं पाए. कोई विजन नहीं है.

तेजस्वी यादव ने परिवारवाद पर घेरा. कहा कि बीजेपी के लोग अब भी क्या परिवारवाद पर बोलेंगे? उन्हें परिवारवाद पर बोलने का अधिकार नहीं है. दो नेताओं के पुत्र बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए. नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमसे गठबंधन तोड़ा था. बीजेपी के सिलेक्टिव सीएम हैं, वो भी परिवारवाद के हैं. कैबिनेट में तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं. 17 ऐसे मंत्री हैं जो परिवारवादी हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेडी नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री कहते थे शहजादा, अब कौन है शहजादा? ऐसे शहजादे जो बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए…” सवाल उठाया कि विजय सिन्हा को वरीयता के मामले में कहां धकेल दिया गया है? वो उपमुख्यमंत्री, स्पीकर और नेता विरोधी दल रहे हैं. नई कैबिनेट में संतुलन भी नहीं है, एक ही प्रखंड से दो-दो मंत्री बन गए. नाई, लोहार, बिंद, बेलदार को क्यों नहीं मौका दिया गया? हम लोगों के समय 7-8 मंत्री होते थे. आज कितने हैं?

तेजस्वी ने कहा, “बिहार में बुलडोजर चलेगा, लालू जी का आवास खाली कराया जाएगा, आरजेडी के नेताओं पर केस-मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. एक चिह्नित जाति का एनकाउंटर कराया जाएगा ताकि रीलबाजी चलती रहे.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »