CII Business Summit 2026: दुनिया ‘फ्लैट’ नहीं बल्कि ‘फ्रैक्चर्ड’, गौतम अडानी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज 11 मई को नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट 2026 को सम्बोधित किया. इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय ‘द फ्यूचर- ग्लोबल इकोनॉमी, इंडस्ट्री, सोसायटी’ है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर चर्चा होगी.

देश की ताकत के दो महत्वपूर्ण आधार

आज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव ने यह साफ कर दिया है कि एनर्जी सिक्योरिटी और डिजिटल सिक्योरिटी दोनों अब किसी देश की ताकत के दो सबसे महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि जो देश इन दिनों ऊर्जा और कम्प्यूटिंग या टेक्नोलॉजी को काबू में रखेगा, वही आने वाली सदी को आकार देगा. उन्होंने भारत के 500 गीगावाट बिजली क्षमता पार करने को इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने यह भी बताया कि अब दुनिया ‘फ्लैट’ नहीं, बल्कि ‘फ्रैक्चर्ड’ है यानी कि बंटी हुई है. ऐसे में सप्लाई चेन अब केवल दक्षता के बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है.

अडानी ने किया चीन और अमेरिका का जिक्र

अपनी इस बात को रखते हुए उन्होंने अमेरिका और चीन का उदाहरण दिया. जैसे कि अमेरिका ने पहले Energy Abundance बनाई और अब ‘कम्प्यूट’ पर कब्जा करना चाहता है. इसी तरह से चीन ने भी औद्योगिक क्षमता के साथ ‘एआई सम्प्रभुता’ को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा, ”अगर 1947 की आजादी राजनीतिक थी, तो 21वीं सदी की सच्ची आजादी का मतलब होगा उस ऊर्जा पर अपना अधिकार होना, जो हमारे घरों को रोशन करती है और उस इंटेलिजेंस पर अपना अधिकार होना, जो हमारे दिमाग का मार्गदर्शन करती है.”

भारत बनेगा ग्लोबल एआई हब

गौतम अडानी ने आगे यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में संकट जैसे कि होर्मुज (Strait of Hormuz) की नाकेबंदी ने भारत के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को जरूरी कर दिया है. इस दौरान उन्होंने 2035 तक Sovereigm AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 100 अरब डॉलर (लगभग 8.4 लाख करोड़) खर्च करने की भी बात कही. उनका लक्ष्य भारत को आगे आने वाले समय में ग्लोबल एआई हब बनाना है. यह निवेश विशेष रूप से ग्रीन-एनर्जी बेस्ड डेटा सेंटर्स के लिए है ताकि एआई के लिए जरूरी भारी बिजली की खपत को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके. हाईन्यूज़ !

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »