अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिले करारे झटके के बाद ट्रंप ने फिर निकाली भड़ास, टैरिफ को लेकर अब दी ये धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर दिए फैसले को लेकर एक बार फिर अपने देश  की सुप्रीम कोर्ट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने कोर्ट के फैसले को अपमान करार दिया और कहा कि इससे उनकी ताकत और बढ़ेगी. सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर ट्रंप ने टैरिफ को लीगल तरीके से लागू करने का वादा किया, हालांकि उन्होंने डिटेल में इसकी जानकारी नही दी.

अमेरिकी कोर्ट पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप

ट्र्ंप ने कहा, ‘अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने हास्यास्पद, मूर्खतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद विभाजनकारी फैसले सुनाकर राष्ट्रपति के तौर पर पहले की तुलना में मेरी शक्तियां बढ़ा दी है. एक बात तो यह है कि मैं लाइसेंस का इस्तेमाल करके दूसरे देशों, खासकर उन देशों के खिलाफ बेहद भयानक कदम उठा सकता हूं, जिन्होंने कई दशकों से हमारा शोषण किया है.

अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, ‘हैरानी की बात ये है कि फैसले के अनुसार मैं दूसरे देशों से लाइसेंस शुल्क नहीं ले सकता, जबकि हर लाइसेंस के साथ शुल्क जुड़ा होता है तो अमेरिका ऐसा क्यों नहीं कर सकता? कोर्ट ने अन्य सभी टैरिफ को भी मंजूरी दे दी है, जो कि बहुत सारे हैं. इन सभी का इस्तेमाल कानूनी तौर पर पहले इस्तेमाल किए गए टैरिफ की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली तरीके से किया जा सकता है.’

 

चीन ने पक्ष में फैसला सुना सकता कोर्ट: ट्रंप

ट्रंप ने आशंका जताई कि कोर्ट टैरिफ के मुद्दे से आगे जाकर जन्मजात नागरिकता (Birthright Citizenship) के मुद्दे, चीन और दूसरे देशों के पक्ष में भी फैसला सुना सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगली बात यह होगी कि वे (सुप्रीम कोर्ट) चीन और अन्य देशों के पक्ष में फैसला सुनाएंगे. वे ये भी कह देंगे कि 14वां संशोधन गुलामों के बच्चों की देखभाल के लिए नहीं लिखा गया था, जबकि इसका उद्देश्य वही था. सुप्रीम कोर्ट किसी न किसी तरह गलत निष्कर्ष पर पहुंचेगा.’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आने के बाद तुरंत 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इसके बाद शनिवार (21 फरवरी 2026) को ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »