‘यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच…’, PAK के साथ T20 मैच पर भड़का विपक्ष, मोदी सरकार को डाली खरी-खोटी

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस मैच को लेकर कड़े बयान दिए हैं. दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर पाकिस्तान और मैच के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं. यह मुकाबला रविवार, 15 फरवरी की शाम को कोलंबो में खेला जाना है.

पाकिस्तान को दुश्मन की तरह देखें: रंधावा
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन है और उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. रंधावा ने यह भी कहा कि सीमा पर रहने वाले लोग बेहतर जानते हैं कि पाकिस्तान किस तरह भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहा है. उनके मुताबिक ऐसे हालात में खेल संबंधों पर भी सोचने की जरूरत है.

 

‘यह भारत-पाक मैच नहीं’: संजय राउत
वहीं, संजय राउत ने मैच को लेकर अलग आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैचों से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होती है. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, ‘यह भारत-पाकिस्तान मैच नहीं है, यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच है. देश की जनता यह मैच नहीं चाहती.’ उन्होंने जय शाह का नाम लेते हुए बयान दिया. जय शाह अभी आईसीसी से जुड़े अहम पद पर हैं. उनके पिता अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं. जय शाह की ओर से इस बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पहले बहिष्कार, फिर खेलने का फैसला
यह बयान उस समय आए हैं जब पाकिस्तान ने पहले इस ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में अपना निर्णय बदल दिया. पाकिस्तान टीम ने शुरुआत में बांग्लादेश के समर्थन में मैच न खेलने की बात कही थी. बताया गया कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने मंजूर नहीं किया. इसके बाद विवाद बढ़ा था.

पीसीबी अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं, रविवार को मैच देखने कोलंबो पहुंचेंगे. खबर है कि वह मैच के दौरान आईसीसी अधिकारियों से भी बातचीत कर सकते हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »