आखिर अचानक क्यों झुक गए ट्रंप? क्या है टैरिफ घटाने की वजह, भारत के साथ ट्रेड डील के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

कई महीनों से अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आखिरकार सहमति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ऐलान कर दिया कि भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जा रहा है. यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि इससे पहले तक बातचीत बेनतीजा रही थी और अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा था. सवाल यह है कि आखिर ट्रंप अचानक क्यों झुक गए? इसके पीछे क्या वजह रही?

महीनों से फंसी थी डील, 50% टैरिफ के बाद भी नहीं बनी बात
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत काफी समय से चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा था. अमेरिका ने तो दबाव बनाने के लिए भारतीय सामानों पर 50% तक टैरिफ भी लगा दिया था. ट्रंप प्रशासन की शर्त साफ थी-अगर भारत को ट्रेड डील चाहिए तो उसे रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करना होगा.

हालांकि, ट्रंप ने अब दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर राजी हो गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैरिफ घटने के फैसले का स्वागत जरूर किया, लेकिन रूस से तेल खरीदने को लेकर कोई बात नहीं कही.

भारत-EU ट्रेड डील से बदला खेल?
न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के इस फैसले के पीछे भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील अहम वजह बनी. भारत और EU के बीच हाल ही में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी हुई, जिसे दोनों पक्षों ने ‘अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील’ बताया.

इस डील से भारत की ताकत बातचीत में बढ़ गई और अमेरिका को यह डर सताने लगा कि कहीं वह पीछे न छूट जाए. खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले ही भारत-EU डील को विकास, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के लिए बड़ा कदम बताया था.

अमेरिका ने क्यों किया ऐसा?
रिपोर्ट के अनुसार, घटनाओं का क्रम जानबूझकर ऐसा रखा गया. ट्रेड डील के ऐलान से ठीक पहले भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, बने रहिए…’. इसके थोड़ी ही देर बाद डील का ऐलान हो गया. इससे साफ हो गया कि यह फैसला सीधे सबसे ऊंचे स्तर पर लिया गया था.

रूस का तेल, अमेरिका की चिंता
अमेरिका के लिए यह सिर्फ ट्रेड का नहीं, बल्कि राजनीति और ऊर्जा नीति का भी मामला है. व्हाइट हाउस चाहता है कि रूस की तेल से होने वाली कमाई कम की जाए ताकि यूक्रेन युद्ध पर दबाव बढ़ाया जा सके. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में कहा था कि भारत द्वारा रूस से तेल आयात ‘लगभग खत्म’ हो चुका है और इससे टैरिफ हटाने का रास्ता साफ होता है.

वेनेजुएला और अमेरिका से तेल खरीदने का दावा
ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा और भविष्य में वेनेजुएला से भी तेल ले सकता है. इसका मकसद यह है कि अगर रूस या ईरान को लेकर हालात बिगड़ें तो तेल की कीमतें अचानक न बढ़ें. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान को लेकर बढ़ता तनाव अमेरिका के लिए चिंता का विषय है क्योंकि मध्य पूर्व में किसी भी टकराव का सीधा असर दुनिया भर के तेल बाजार पर पड़ता है.

दोनों नेताओं को क्या फायदा?
राजनीतिक तौर पर यह डील दोनों के लिए फायदेमंद है. ट्रंप यह दिखा सकते हैं कि उन्होंने टैरिफ को हथियार बनाकर रूस पर दबाव बनाया. मोदी को कम टैरिफ के रूप में भारतीय निर्यात के लिए राहत मिली. इसके अलावा, अमेरिका चाहता है कि भारत चीन के बाहर एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और रक्षा साझेदार बने, जबकि भारत चाहता है कि अमेरिका से नजदीकी रिश्तों का सीधा फायदा दिखे. हाईन्यूज़ !

IRCTC Goa Tour Package: सिर्फ ₹18,680 में फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना, जानें ‘गोवा डिलाइट’ पैकेज

IRCTC Goa Delight Air Tour Package 2026: अगर आप बारिश के मौसम या सितंबर में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म

Read More »

187 रन का लक्ष्य बना चुनौती, फिनले बीन की दमदार पारी से यॉर्कशायर ने मारी बाजी

इंग्लैंड के वनडे कप में यॉर्कशायर और ग्लैमॉर्गन के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लैमॉर्गन को कम

Read More »

Fact Check: क्या शाहरुख खान ने किया छात्रों के आंदोलन का समर्थन? वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट को एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिल रहा

Read More »

26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, किन शर्तों पर बनी सहमति? जल्द जारी करेंगे वीडियो

करीब 26 दिनों तक चले अनशन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों की आवाज़ बुलंद करने वाले सोनम वांगचुक ने अपना उपवास समाप्त कर

Read More »

असम बाढ़ पर भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, बोले- ‘जीवन की सबसे भयावह आपदा’, केन्द्र से मांगे ₹10,000 करोड़

असम के ऊपरी जिलों में आई भीषण बाढ़ को अपने जीवन की सबसे बड़ी और दर्दनाक आपदा बताते हुए AIUDF के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिन्नाकांडी

Read More »

CJP आंदोलन पर लाठीचार्ज के बाद पाकिस्तान की एंट्री, भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और धर्मेंद्र प्रधान पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर पाकिस्तान का रिएक्शन आया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

Read More »

CJP Protest: RSS नेता की छात्रों को सलाह, बोले- देशहित में समय दें, राजनीति से दूर रहें

दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर आरएसएस (RSS) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुछ

Read More »

Japanese Encephalitis Alert: मच्छर के एक काटने से सूज सकता है दिमाग, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी

Japanese Encephalitis Treatment And Diagnosis: मानसून आते ही मौसम सुहाना हो जाता है, लेकिन इसके साथ मच्छरों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है. ज्यादातर लोग मच्छर

Read More »

Siddharth Nigam on Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे सिद्धार्थ निगम, ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. कई सेलेब्स ने खुलकर छात्रों का समर्थन किया. कुछ जंतर-मंतर पहुंचे तो

Read More »