‘क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट’, तेजस हादसे पर HAL ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने सफाई दी है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि तेजस फाइटर जेट क्रैश नहीं हुआ था, जिसकी चर्चा चल रही है, वह लैंडिंग के दौरान रनवे पर मामूली टेक्निकल समस्या थी.

एचएएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘हालिया मीडिया रिपोर्टों में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की खबरें सामने आई हैं. एलसीए तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. यह घटना ज़मीन पर हुई एक मामूली तकनीकी खराबी थी.’

HAL ने आगे कहा, ‘ एलसीए तेजस दुनिया के हाईटेक फाइटर जेट्स में बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है. मानक प्रक्रिया के मुताबिक इस टेक्निकल मुद्दे की और बारीकी से जांच की जा रही है. HAL और भारतीय वायुसेना (IAF) इस समस्या पर मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इसका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.’

 

तेजस के क्रैश होने की उड़ी थी अफवाह

बता दें कि भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की अफवाहें सामने आई थीं. दावा किया गया कि बीती 7 फरवरी को पाकिस्तान बॉर्डर पर एक फॉरवर्ड एयरबेस पर यह हादसा हुआ, जिसमें पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया. HAL ने अब इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है और घटना को ‘अफवाह’ करार दिया.

बीते दो साल में दो जेट हुए हादसे के शिकार

मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस विमान क्रैश हुथा था, हालांकि पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था. इसके अलावा साल 2025 में भी दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की घटना सामने आईथी. इस हादसे में पायलट की जान भी चली गई थी. इस हादसे की जांच अभी भी जारी है. वहीं, भारतीय वायुसेना ने 180 एमके1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है, लेकिन डिलीवरी दो साल लेट चल रही है.

भारत में कितने तेजस सेवा में?

रक्षा सचिव आरके सिंह के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के बेड़े में 38 तेजस जेट्स सेवा में हैं. करीब 80 का निर्माण किया जा रहा है, इनमें से 10 तेजस जेट्स डिलीवरी के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, IAF ने  LCA तेजस Mk-2 के 97 फाइटर जेट्स का भी ऑर्डर HAL को दिया है, जो कि मल्टी रोल फाइटर एयरक्रॉफ्ट होगा. इसके शामिल होने से भारतीय वायुसेना की MiG 21 की कमी पूरी हो जाएगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »