‘नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से नहीं…’ भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस मैच को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आईसीसी के सामने उसकी हर कोशिश नाकाम रही है और अब उसे मैदान पर भारत का सामना करना पड़ेगा.

आईसीसी के सामने पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई तरह के विरोध और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि आखिरकार पाकिस्तान को फिर भारत के सामने खेलने के लिए तैयार होना पड़ा.

भारत-पाक मैच को बताया ‘राम-रावण युद्ध’
विनोद बंसल ने अपने पोस्ट में भारत-पाक मुकाबले को धार्मिक प्रतीकों से जोड़ते हुए लिखा कि महाशिवरात्रि के दिन यह मैच खेला जा रहा है और क्या यह मुकाबला एक बार फिर ‘राम-रावण युद्ध’ जैसा होगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान को मैच से पहले ही भारत से माफी मांग लेनी चाहिए.

 

1992 से अब तक भारत का दबदबा
बंसल ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला 1992 में सिडनी से शुरू हुआ था और अब कोलंबो तक जारी है. उन्होंने दावा किया कि अब तक खेले गए वनडे और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 2021 के दुबई मैच को छोड़कर हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है.

टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
विहिप नेता ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार भी टीम इंडिया जीत हासिल करेगी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करेगी. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भरोसा जताया.

रविवार को कोलंबो में होगा महामुकाबला
रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. यह ग्रुप ए का मैच है. दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »