जानिए क्या है ‘PRAHAAR’? गृह मंत्रालय ने जारी की भारत देश की पहली आतंकवाद विरोधी पॉलिसी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार (23 फरवरी) को देश की पहली आतंकवाद विरोधी पॉलिसी को जारी किया है. जिसका नाम है, ‘प्रहार (PRAHAAR)’. यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर आधारित है. नीति का मकसद खुफिया आधारित कार्रवाई से आतंकी हमलों की रोकथाम और फौरन प्रतिक्रिया देना है. 8 पेज की नीति में आतंकी हमलों से रोकने पर फोकस किया गया है. आइए जानते हैं इस नीति के बारे में.

क्या है ‘प्रहार (PRAHAAR)’?

Prevention- भारतीयों और उनके हितों की रक्षा के लिए आतंकी हमलों की रोकथाम.
Responses-  खतरे के जवाब में फौरन और संतुलित जवाबी कार्रवाई.
Aggregating-  सुरक्षा एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता वृद्धि.
Human rights and ‘Rule of Law’ –  मानवाधिकार और विधि के शासन का पालन.
Attenuating –  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को कम करना, जिसमें कट्टरपंथ भी शामिल है.
Aligning and shaping –  आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना
Recovery and resilience –  समाज की भागीदारी से पुनर्वास और लचीलापन बढ़ाना

‘प्रहार (PRAHAAR)’ में इन बिंदुओं पर फोकस?

8 पेज की इस पॉलिसी में आतंकी हमलों की चुनौती से निपटने, फौरन सिस्टम और सरकारी एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर फोकस है. रणनीति में सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं में इजाफा करना, मानवाधिकारों का सम्मान और कट्टरपंथ को रोकने पर जोर दिया गया है. प्रहार में टेररिज्म को रोकने और उससे निपटने के लिए एक व्यवस्थित और खुफिया जानकारी के स्ट्रक्टर के बारे में बताया गया है.

पॉलिसी में आतंकवाद के खिलाफ चुनौती का जिक्र इस पॉलिसी में साफ कहा गया है कि भारत को सीमा पार से आतंकवाद, साइबर अटैक, ड्रोन दुरुपयोग और आतंकियों को आर्थिक मदद करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेशनल सहयोग और सामाजिक भागीदारी के साथ टेक्नोलॉजी को हाईटेक करके टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई जारी है. कुछ पड़ोसी देशों ने आतंकवाद को अपनी सरकार की नीति में हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. बावजूद इसके भारत आतंकवाद को किसी खास धर्म, समुदाय, जाति, देश या सभ्यता से जोड़कर नहीं देखता है. भारत हमेशा आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है.

‘प्रहार (PRAHAAR)’ में क्या होगा खास

  •  नीति का मुख्य मकसद भारतीयों और देश के हितों की रक्षा के लिए आतंकी हमलों को रोकना है. साथ ही संभावित खतरों का फौरन संतुलित जवाब देना है.
  •  इसके अलावा इस पॉलिसी में समाज को एकजुट कर भागीदारी का तरीका अपनाने और कट्टरपंथ के खात्मे की बात कही गई है.
  • नीति में यह भी कहा गया है कि आतंक के खिलाफ सरकार के अलग-अलग विभागों को एकजुट करने के साथ ही खतरों से निपटने के लिए मानवाधिकार और कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी.
  •  नीति में आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयासों में तालमेल बिठाने की बात कही गई है.
  •  अलकायदा और ISIS जैसे आतंकी संगठनों के खतरे का भी पॉलिसी में जिक्र किया गया है.
  •  क्रिप्टो वॉलेट, एन्क्रिप्शन और डार्क वेब जैसी टेक्नोलॉजी को भी चुनौती बताया गया है.
  • इसके अलावा CBRNED (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु, विस्फोटक और डिजिटल सामग्री) तक पहुंच को रोकने की चुनौती के बारे में बताया गया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »