MP News: एक दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठना पड़ा महंगा, दबंगों ने घोड़े से नीचे पटका, केस दर्ज

देश में आजादी के बाद से दलितों के अधिकारों और उनके उत्थान की बड़ी-बड़ी बातें हुई, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी हैरान करने वाली है. जहां दलितों के अधिकारों का हनन ही नहीं हो रहा, बल्कि उन्हें अपने तरह से जीवन जीने या अपने तरह से शादी करने तक का अधिकार नहीं है. यदि वो ऐसा कोई कदम उठाते है तो उन्हें दबंगों की दबंगई का शिकार होना पड़ता है और पिटना तक पड़ता है.

दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठना पड़ा महंगा

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से कुछ ऐसी ही खबर है, जहां एक दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठना महंगा पड़ गया. दबंगों ने जब दलित युवक को घोड़ी पर बैठा देखा तो उसे नीचे पटक दिया, उसके और उसकी बहन के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की और जिस दूल्हे की बारात जानी थी, वो दूल्हा पुलिस थाने और अस्पताल में जा पहुंचा. ये सनसनीखेज मामला दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिजोरी पाठक गांव से सामने आया है.

घोड़ी पर बैठने पर लोधी समाज के लोगों ने पीटा

मंगलवार (21 अप्रैल) की शाम दलित वर्ग के युवक गोलू अहीरवाल की बारात छतरपुर जिले के बक्सवाहा जाना थी. मगर बारात को रवानगी ले जाने से पहले दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर गांव में घुमाया जा रहा था, जिसे स्थानीय भाषा में रछवाई प्रथा कहा जाता है. दूल्हा गोलू घोड़ी पर सवार था. महिलाएं और बच्चों के साथ परिवार वाले खुशियां मना रहे थे और नाच रहे थे. मगर जैसे ही इस गांव के लोधी मोहल्ले में ये दलित दूल्हा पहुंचा तो वहां बवाल खड़ा हो गया.

इस मोहल्ले में रहने वाले ऊंची जाति के कुछ लोगों ने आपत्ति की. रूढ़िवादी परम्परा का हवाला देकर दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने की इजाजत न होने की बात कही और फिर इन दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी. दबंगों ने दूल्हे को नीचे पटका और उसके साथ मारपीट करने लगे. वहीं दूल्हे की बहन को भी नहीं बख्शा गया और भाई-बहन दोनों को जमकर पीटा.

पीड़ितों ने SC/ST Act के तहत मामला किया दर्ज

इस घटनाक्रम के बाद पूरी बारात हटा पुलिस थाने पहुंची, जहां पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई. दलित दूल्हा गोलू और उसकी बहन को कई जगह चोटें आई है, जिन्हें हटाकर सिविल अस्पताल भेजा गया और इलाज कराया गया. जब दोनों की हालत थोड़ी ठीक हुई तब देर रात बारात बक्सवाहा के लिए रवाना हुई.

हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी के मुताबिक पीड़ितों की शिकायत पर लोधी समाज के लोगों पर SC/ST Act के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच भी की जा रही है. वहीं एहतियात के तौर पर बिजोरी पाठक गांव में पुलिस बल को भेजा गया है. इस मामले ने फिर बुंदेलखंड अंचल में दलितों की वास्तविक स्थिति को सामने लाकर खड़ा किया है और कहीं न कहीं इस वारदात ने सरकार और प्रशासन के दावों की कलई भी खोल दी है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »