WB Bengal Elections 2026: बंगाल में फिर आएगी ममता सरकार, बिधाननगर से TMC उम्मीदवार सुजीत बोस का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कोलकाता में राजनीतिक माहौल तेज हो गया है. बिधाननगर सीट से टीएमसी के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री सुजीत बोस लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. सुजीत बोस यहां के मौजूदा विधायक हैं और लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के शरद दत्त मुखर्जी से है.

चुनावी प्रचार के दौरान सुजीत बोस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि SIR एक बड़ा घोटाला है और इस बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहले ही बोल चुकी हैं. उनका कहना है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरीका अपना रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे सफलता नहीं मिलेगी.

बीजेपी के दावे को सुजीत बोस ने किया खारिज

सुजीत बोस ने बीजेपी के उस दावे को भी उन्होंने खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा है कि 4 मई के बाद ममता बनर्जी सत्ता में नहीं रहेंगी. सुजीत बोस ने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की कोशिश है. उन्होंने पहले चरण में हुई भारी वोटिंग को टीएमसी के पक्ष में बताया. उनके मुताबिक, यह साफ संकेत है कि ममता बनर्जी चौथी बार बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगी, क्योंकि उनकी सरकार ने काम किया है और विकास को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि विकास ही उनकी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा है.

सुजीत बोस ने दिया जवाब

टीएमसी पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी सुजीत बोस जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लोग किसी भी बीजेपी उम्मीदवार पर हमला नहीं करते. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह की बातें फैला रही है. बीजेपी नेताओं के उस बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी. इस पर सुजीत बोस ने कहा कि उनके यहां कोई गुंडा नहीं है और यह सिर्फ बेबुनियाद बयानबाजी है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने वाली नहीं है और 2021 में भी बीजेपी इसी तरह के दावे कर रही थी, जो पूरे नहीं हुए. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »