IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद… निराशा

KKR Captain Ajinkya Rahane Statement:HN/ आईपीएल 2026 में मौजूद 10 टीमों में से 9 ने कम से कम 1 मैच जीत लिया है. सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. टीम के पास सिर्फ एक पॉइंट है, जो उन्हें बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद मिला था. टीम ने सीजन की लगातार 5वीं हार बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) गुजरात टाइटंस के खिलाफ झेली. इस हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे बहुत निराश दिखाई दिए.

रहाणे ने टीम की 5वीं हार पर कहा कि इस तरह मैच हारने के तुरंत बाद बात करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इसके अलावा रहाणे ने टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर बात की, जिन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली. तो आइए जानते हैं कि रहाणे ने क्या कुछ कहा.

KKR की लगातार 5वीं हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे?

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रहाणे ने कहा, “जैसा कि आपने कहा कि हार के तुरंत बाद आकर मैच के बारे में बात करना आसान नहीं होता है. मैंने सोचा कि मैं सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर बात करना चाहता हूं, खासकर जिस तरह से हमने दो-तीन विकेट गिरने के बाद शुरुआत की. कैमरून ग्रीन की पारी, वह दबाव में था, लेकिन जिस तरह का जवाबी हमला उसने किया, उसका इम्पैक्ट पॉजिटिव रहा.”

रहाणे ने आगे कहा, “जैसा कि आपने कहा कि 147 रन पर चार विकेट और वहां से बल्लेबाजी यूनिट के लिए लगभग 180 रन बनाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हमारे सभी गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, खेल को आखिरी ओवर तक ले गए. सभी ने अच्छा योगदान दिया.”

यहां से कहां जाएगी KKR?

रहाणे ने टीम को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह सिर्फ मोमेंट में रहने के बारे में है. जब चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं. मुझे लगता है कि यह सब मोमेंट में जीने के बारे में है. बस मैदान पर उतरिए और खेल का आनंद लीजिए. उन चीजों के बारे में सोचने के बजाय जो हमारे काबू में नहीं हैं, एक यूनिट के रूप में खुद पर भरोसा रखिए. मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें बस मैदान पर उतरना है और अपना खेल खेलना है. आज हम यही करना चाहते थे. बस एग्रेसिव रहें, पहले ही शॉट से पॉजिटिव रहें.” हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »