FBI डायरेक्टर काश पटेल अमेरिका में दो बार हो चुके गिरफ्तार! जानें क्या लगे थे आरोप, जानें सब कुछ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अंदर फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (FBI) के डायरेक्टर का पद संभालने वाले काश पटेल को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकाने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि FBI डायरेक्टर काश पटेल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें युवावस्था में दो बार गिरफ्तार किया गया था. पहली बार उन्हें वर्जीनिया में सार्वजनिक रूप से नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरी बार न्यूयॉर्क सिटी में कानून की पढ़ाई करने के दौरान एक बार से निकलने के बाद सार्वजनिक रूप से पेशाब करने के आरोप में काश पटेल गिरफ्तार हुए थे.

द इंटरसेप्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी साल 2005 में काश पटेल के लिखे एक खत में सामने आई थी, जो उनके मियामी-डेड पब्लिक डिफेंडर ऑफिस में नौकरी के दौरान उनके पर्सनल फाइल का हिस्सा था. खत में उन्होंने लिखा, ‘हम कुछ स्थानीय बार में गए और थोड़ी शराब पी थी.’ उन्होंने कहा कि उस रात वे अपने दोस्तों के साथ जश्न मना रहे थे और घर लौटते समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से पेशाब करने की कोशिश की. इससे पहले कि वे ऐसा कर पाते, एक पुलिस की गाड़ी वहां आ गई और उन्हें सार्वजनिक रूप से पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट को लेकर काश पटेल के प्रवक्ता का बयान

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल की प्रवक्ता एरिका नाइट ने इन आरोपों का विरोध करते हुए कहा, ‘ये हमले सिर्फ उस प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है, जिसने पहले ही उन्हें इस पद के लिए योग्य माना है और यह एफबीआई के तहत उनके रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन से ध्यान भटकाने की कोशिश है.’ नाइट ने यह भी कहा कि FBI डायरेक्टर बनने से पहले पटेल के पूरे बैकग्राउंड की गहन जांच की गई थी.

जब सार्वजनिक रूप से नशे के लिए गिरफ्तार हुए थे काश पटेल

2005 की घटना से पहले साल 2001 में काश पटेल ने लिखा कि उन्हें वर्जीनिया के रिचमंड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अंडरएज ड्रिंकिंग की वजह से सार्वजनिक नशे के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, उस दौरान काश पटेल रिचमंड राउडीज नामक के स्टूडेंट फैन ग्रुप चलाने में मदद करते थे. वहीं, उन्होंने खत में लिखा कि एक बास्केटबॉल मैच के दौरान उन्हें जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने की वजह से एक स्कूली अधिकारी की तरफ से बाहर लेकर जाया गया था. उन्होंने लिखा कि एरिना से बाहर निकलते ही अधिकारी ने मुझे सार्वजनिक नशे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि मेरी उम्र 21 साल से कम थी. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »