स्व. रामभरोसे चतुर्वेदी थे उत्कृष्ट कवि- मंगलसिंह !रामभरोसे चतुर्वेदी की 11 वीं पुण्यतिथि पर हुई कविगोष्ठी

दतिया:HN/ बुंदेली भाषा के अच्छे जानकार , कुछ किताबों के रचयिता पं. रामभरोसे चतुर्वेदी बेहतरीन साहित्यकार थे , उनकी कुछ पुस्तकें हम सभी को देखने को मिलती हैं , रामभरोसे थे उत्कृष्ट कवि -” उक्त विचार न्यू दतिया पब्लिक स्कूल , दतिया के परिसर में, रामभरोसे चतुर्वेदी श्रृंग की 11 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कवि गोष्ठी में मुख्य अतिथि की आसंदी से , भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर ,भाजपा नेता मंगल सिंह परमार ने व्यक्त किये. संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद प्राचार्य राजेंद्र सिंह खेंगर ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बुन्देली रचनाकार सुन्दर लाल श्रीवास्तव ‌एवं पूर्व पुलिस अधिकारी अशोक सिंह वेश्य उपस्थित थे. कविगोष्ठी का सफल संचालन डॉ.आलोक सोनी ने किया. सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना आराधना करके रामभरोसे चतुर्वेदी श्रृंग के चित्र पर माल्यार्पण कर के गोष्ठी की शुरुआत की. गोष्ठी आयोजक राजेंद्र चतुर्वेदी ने सभी का अंग वस्त्र उड़ाकर ,माला पहनाकर स्वागत किया,तत्पश्चात स्वागत भाषण दिया. सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करके श्रीमती वीणा खुश्बू ने रचनापाठ करतें हुए कहा – मौत का खौफ दिल से निकल जायेगा. मुस्कुराकर जरा जिन्दगी से मिलो , बहुत सराही गई. कवि राजेंद्र शुक्ला मधुर ने बुजुर्गों के सम्मान में रचना पढ़ते हुए कहा – गुजरे पुरखों को मधुर नमन हों बारंबार. जुड़ें रहें उनसे सदा ,दिल से दिल के तार. बहुत तालियां बजवाई. कविगोष्ठी में पूर्व प्राचार्य पंडित कमलकांत शर्मा ने कहा – ” वहां पर सबका हिसाब है ,जो जैसा करता ,फल पाता ,सीधा जवाब है.” बहुत बेहतरीन रचना रही. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अशोक वेश्य ने सभी को शुभकामनाएं दी. विशिष्ट अतिथि सुन्दर लाल श्रीवास्तव ने बुन्देली में कविता सुनाते हुए कहा – अब तो बुरओ ज़मानों आ गओ. नौनों जाने किते बसा गओं. कवि गोष्ठी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खेंगर ने कहा – मां पिता को याद रख ,आबाद होगी जिन्दगी. भूल से मत भूलना , बर्बाद होगी जिन्दगी. भरपूर तालियां बजवाई. आभार पूर्व प्राचार्य कमलकांत शर्मा ने व्यक्त किया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »