छिंदवाड़ा हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा इनाम, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश पुलिस के साहस और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश का दिल जीत लिया है. छिंदवाड़ा के सिमरिया के पास हुए बस हादसे में PTS रीवा के जवानों ने बिना जूते पहने कांच के टुकड़ों पर दौड़कर घायलों को बचाया और पलटी हुई बस को हाथों के जोर से उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. इस जांबाजी के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 113 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

 ड्यूटी से लौट रहे थे, देखते ही बिना जूते के दौड़ पड़े

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पाण्डुर्णा और छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात PTS रीवा का बल वापस लौट रहा था, तभी सिमरिया के पास बड़ा बस हादसा हो गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे लाभार्थियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई और ठीक उसके पीछे PTS रीवा का वाहन चल रहा था.

जैसे ही जवानों ने हादसा देखा वे बिना एक पल गंवाए जिस हालत में बैठे थे यानी बिना जूते पहने उसी स्थिति में बस की ओर दौड़ पड़े. सड़क पर बिखरे कांच के टुकड़ों और पत्थरों की परवाह किए बिना जवानों ने त्वरित राहत कार्य शुरू कर दिया.

 हाथों से 3 फीट उठाई बस, 40 लोगों की बची जान

घटनास्थल पर मौजूद जवानों ने न केवल डायल-112 को सूचित किया बल्कि पूरे बल ने मिलकर पलटी हुई बस को अपने हाथों के जोर से करीब 3 फीट तक ऊपर उठाया और सीधा किया. बस के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस की इस तत्परता और जांबाजी के कारण करीब 40 लोगों का जीवन सुरक्षित बच सका.

 CM ने की सराहना, 113 जवानों को मिलेगा नकद पुरस्कार

पुलिसकर्मियों के इस साहसी कार्य की स्वयं मुख्यमंत्री और आम जनमानस ने सराहना की है. विभाग ने 113 अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने का आदेश जारी किया है. इन जांबाजों ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ अनुशासन नहीं बल्कि संकट में फंसे नागरिकों के लिए सबसे बड़ा सहारा है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »