अस्पताल ने ले ली मासूम की जान, 2 दिन बेसुध रही बच्ची की चीखें की अनसुनी, परिवार का रो-रोकर है बुरा हाल

हैदराबाद के अट्टापुर इलाके में गुरुवार (26 फरवरी) को बटरफ्लाई हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 8 साल की मासूम लड़की की मौत हो गई. परिवार ने सीधा आरोप लगाया कि बच्ची पिछले दो दिन से बेसुध पड़ी थी, बार-बार शिकायत करने के बावजूद डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया. इलाज पर 12 से 14 लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन बच्ची बच न सकी.

एक वीडियो में आईसीयू के अंदर सिर्फ नर्सें दिख रही हैं, कोई डॉक्टर नजर नहीं आ रहा. मौत की खबर फैलते ही परिवार ने हॉस्पिटल के अंदर और बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को तैनात करना पड़ा. परिजन अब अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मां-बाप ने क्या बताया
घटनास्थल पर बच्ची के मां-बाप और रिश्तेदार रो-रोकर बिलखते दिखे. मां का कहना था कि हमने इतना पैसा लगाया, हर घंटे पूछते रहे कि बच्ची कैसी है, लेकिन जवाब मिलता सिर्फ ‘सब ठीक है’. दो दिन से वो कुछ बोल नहीं रही थी फिर भी कोई डॉक्टर नहीं आया.” पिता ने गुस्से में कहा, “ये हॉस्पिटल मरीजों को ठीक करने आया है या पैसा कमाने?” हॉस्पिटल के गेट पर तख्तियां उठाए लोग चिल्ला रहे थे “डॉक्टरों को सजा दो, न्याय दो!”

पुलिस ने शुरू की जांच
गुद्दिमलकापुर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिवार की शिकायत दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. परिवार का आरोप है कि आईसीयू में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी साफ नजर आ रही है, जो लापरवाही को साबित करता है. बच्ची को कब एडमिट किया गया था, इसकी सही डिटेल अभी सामने नहीं आई, लेकिन परिवार का कहना है कि सामान्य बुखार से शुरू होकर हालत बिगड़ी और इलाज न मिलने से मौत हो गई.

यह घटना हैदराबाद के प्राइवेट हॉस्पिटलों में बढ़ती लापरवाही की कहानी को फिर दोहराती है. कुछ दिन पहले ही राजेंद्रनगर के क्रेयॉन्स हॉस्पिटल में एक छह महीने के बच्चे की मौत एक्सपायर्ड इंजेक्शन देने से हो गई थी. ऐसे मामले आम हो गए हैं, जहां अमीर-गरीब दोनों परिवार लाखों रुपये खर्च कर भी अपने बच्चे नहीं बचा पाते. सरकार को अब सख्त नियम बनाने चाहिए ताकि ऐसे हॉस्पिटल बंद हो सकें जो मरीजों की जान से खेलते हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »