‘कांग्रेस में कभी फूट नहीं पड़ सकती क्योंकि…’, RSS पर बयान के बाद अब क्या बोले दिग्विजय सिंह?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ वाले बयान पर कांग्रेस दो धड़ों में बंटती नजर आई. वहीं अब इन सबके बीच दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की शुरू से बांटों और राज करो की रही है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उनकी (बीजेपी) राजनीति हमेशा बांटो और राज करो की रही है. यह एक ऐसा परिवार (नेहरू-गांधी) है जिसके दो सदस्य शहीद हुए हैं और इसलिए उनके बीच कभी फूट नहीं पड़ सकती, चाहे कितनी भी कोशिशें की जाएं.”

‘बीजेपी कर रही फूट डालने की कोशिश’

उन्होंने कहा, “विचारधारा में कोई अंतर नहीं है. हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं, और यह नेहरू-गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसमें दो लोग शहीद हुए हैं. मैं इस परिवार में फूट डालने की बीजेपी की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं.”

‘राहुल गांधी ने ये बहुत पहले शुरू कर दिया था’

दिग्विजय सिंह ने कहा, “राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मज़बूत करने की) ज़िला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. यह जल्द ही पूरी हो जाएगी.”

‘मैं 50 साल से कांग्रेस में हूं’

दिग्विजय सिंह ने अपने उस एक्स पोस्ट पर जवाब दिया है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया है और कृपया एक बात समझ लें, मैं 50 सालों से कांग्रेस पार्टी में हूं और मैंने इन सांप्रदायिक ताकतों से हर जगह लड़ाई लड़ी है, चाहे वह विधानसभा हो, संसद हो या संगठन हो.

उन्होंने कहा कि मैं इतने सालों से इन विचारधाराओं से लड़ रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिल्कुल सही, हमें संघ जैसे संगठन से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है. हाईन्यूज़ !

Rewa News: प्रिंसिपल हैं या कही की महारानी! रीवा में छात्र से पंखा झलवाती दिखीं मैडम, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला पनासी

Read More »

नर्मदा नदी में उड़ेला गया 11000 लीटर दूध! ऑक्सीजन लेवल पर बुरा असर होने की आशंका, पर्यावरण प्रेमीयों में बढ़ा आक्रोश

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद नर्मदा नदी में करीब 11,000 लीटर दूध बहाया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर

Read More »

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों की…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा कड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ व कल्याणकारी मुद्दों पर बीजेपी का रुख स्पष्ट करते हुए वादा किया कि सत्ता में आने पर मतुआ और

Read More »

US Iran War Talk: ‘अगर पाक शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने (US Iran Peace Talks in Pakistan) अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर कहा कि उम्मीद हमें शांति की है. युद्ध की

Read More »

रवि किशन ने सलमान खान संग रिश्ते को बताया बेहद खास, ‘तेरे नाम’ के दिनों को याद कर ‘भाईजान’ की जमकर तारीफ की

इन दिनों एक्टर और नेता रवि किशन अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने

Read More »

‘धुरंधर 2’ की सुपर सक्सेस के बाद रणवीर सिंह की बदल गई चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में ‘जसकीरत’ का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- ‘ये है सुपरस्टार’

रणवीर सिंह अपनी बैक टू बैक रिलीज दो फ़िल्मों ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुपर सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहली

Read More »

सागर मध्य प्रदेश में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने शादी के जोड़े में की आत्महत्या, पसरा मातम

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी ने शादी के जोड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों

Read More »

MP News: राजगढ़ में मुस्लिम परिवार कर रहा हिंदू बेटी का कन्यादान, 12 साल से अपनी बच्चे की तरह पाला लड़की को

कहा जाता है कि प्रेम और मानवता का कोई धर्म नहीं होता, और इसी बात को सच कर दिखाया है मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के

Read More »

West Bengal Elections 2026: ‘AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर राजनीति ने जोर पकड़ा

Read More »

‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत…’, ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने और क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि इस बार ममता

Read More »