अशोक नगर: सट्टेबाजी के सरगना पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, फार्महाउस के बाद अब होटल पर चला बुलडोजर

ऑनलाइन सट्टा सरगना और आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में जेल में बंद आजाद खान पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा हैफार्म हाउस ढहाने के बाद अब उनके होटल आजाद पैलेस पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है. अशोक नगर में आजाद खान के परिजनों के नाम पर बने कोलुआ रोड स्थित फार्म हाउस पर 20 दिसंबर को प्रशासन ने दो मंजिला मकान और बाउंड्री वॉल को ढहा दिया था.

इससे पहले प्रशासन ने आजाद के फार्म हाउस के अलावा घर और होटल पर भी नोटिस चस्पा किए थे. साथ ही आय से अधिक संपत्ति का एक मामला भी चल रहा बताया जा रहा है. फार्म हाउस तोड़ने के बाद अब सटोरिया किंग आजाद खान के होटल आजाद पैलेस पर बड़ी कार्रवाई हो रही है.

बिना अनुमति निर्माण के आरोप

नगर पालिका से बिना अनुमति निर्माण, तलघर बनाने और नियमों का पालन न करने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है. नगर पालिका ने पहले ही होटल मालिक को नोटिस जारी कर इस संबंध में सूचित किया था. सीएमओ विनोद उन्नीतान ने बताया कि रविवार को नगर पालिका की टीम होटल पहुंची और मौखिक रूप से खाली करने के निर्देश दिए.

इसके बाद शाम को होटल से फर्नीचर और अन्य सामान हटाते हुए देखा गया. सोफा सेट सहित अन्य सामग्री को पिकअप वाहनों से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था. साथ ही, आजाद पैलेस के ऊपर लगे टावर को भी हटाने का काम चल रहा था. इस होटल के भवन निर्माण की अनुमतियां सटोरिया आजाद खान, उनके भाई पार्षद राशिद खान और शाहिद खान पुत्र अलीग खान के नाम से संलग्न की गई हैं.

नियमों का खुला उल्लंघन

नगर पालिका द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 17 दिसंबर को निकाय के निरीक्षण दल ने मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया था. इसमें पाया गया कि होटल आजाद पैलेस के नाम से नियमानुसार अनुमतियां नहीं ली गई हैं. संलग्न भवन निर्माण अनुमतियों में भी निर्धारित एमओएस (मार्जिन ओपन स्पेस) क्षेत्र छोड़े बिना निर्माण किया गया है और भवन में तलघर का भी निर्माण किया गया है. ये निर्माण भवन निर्माण अनुमति के विरुद्ध हैं और नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 (8) का पूर्ण उल्लंघन है.

इसके अतिरिक्त, नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 359 के अनुसार भवन में पार्किंग बनाना आवश्यक है, जो नियमानुसार नहीं बनाई गई है. होटल संचालन के लिए अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था भी नहीं की गई है और सक्षम कार्यालय द्वारा जारी फायर एनओसी भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »