हेड कोच गौतम गंभीर को निकाला जाएगा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया जवाब; सब कर दिया साफ, अफवाहों पर लगा ब्रेक

पिछले दिनों गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच पद से हटाए जाने की अफवाहों ने जोर पकड़ा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हार जाने के कारण भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल नहीं खेल पाई थी. उसके बाद भी टीम इंडिया का टेस्ट में खराब प्रदर्शन जारी है. इस कारण ऐसी खबरों ने तूल पकड़ा कि बहुत जल्द गौतम गंभीर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस विषय पर सब साफ कर दिया है.

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने सब साफ कर दिया है कि गौतम गंभीर को हेड कोच पद से नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “हेड कोच गौतम गंभीर के बारे में मीडिया में जो भी अफवाह उड़ रही है, मैं उस पर सब स्पष्ट कर देना चाहता हूं. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि गौतम गंभीर को हटाए जाने या फिर टीम इंडिया के नए हेड कोच की नियुक्ति का कोई प्लान नहीं है.”

देवजीत सैकिया भी दे चुके हैं बयान

गौतम गंभीर को निकाले जाने पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि ये बिल्कुल झूठी खबर फैलाई जा रही है. सैकिया ने उन मीडिया एजेंसियों पर भी निशाना साधा, जो गंभीर को निकाले जाने की अफवाह को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही थीं. बीसीसीआई सचिव ने साफ किया कि गौतम गंभीर को हटाए जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ किसी की मनगढ़ंत कहानी है.

फिलहाल टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के खराब प्रदर्शन को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी, क्योंकि उसके सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी है. टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, अब उसके सामने अपना ताज बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है. बताते चलें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं, जो 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »