पति आदित्य धर की धुरंधर में काम करना चाहती थीं यामी गौतम? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आना है. इस फिल्म को लेकर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने बात की है. उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत शानदार है. इसी के साथ यामी ने फिल्म में काम करने को लेकर भी रिएक्ट किया है.

क्या धुरंधर में काम करना चाहती थीं यामी गौतम?

न्यूज 18 से बातचीत में यामी गौतम ने कहा, ‘जब मैं इसकी अगली स्क्रिप्ट पढ़ रही थी, तो मैं उनसे कहा था कि इसमें कई ऐसे पल हैं जब मुझे लगा कि मैं लड़का होती. स्क्रिप्ट शानदार है. ये अमेजिंग दुनिया है.’

इसी के साथ फिर यामी ने कहा कि वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती हैं. उन्होंने कहा, ‘सम्मान के साथ, मुझे कोई उम्मीदें नहीं हैं. हम प्रोफेशनल लाइफ की इज्जत करते हैं. मुझे नहीं लगता कि लाइन धुंधली पड़नी चाहिए. हम इसे लेकर बिल्कुल क्लियर हैं.’

 

यामी ने कहा, ‘अगर वो कोई पार्ट लिख रहे हैं और उन्हें लगता है कि उसके लिए कोई और फिट बैठता है तो मैं इससे बिल्कुल ठीक हूं. हमारे बीच ये समझ शुरुआत से ही है.’

मालूम हो कि यामी गौतम ने 2021 में आदित्य धर से शादी की थी. उन्होंने शादी को प्राइवेट रखा था. मई 2024 में यामी ने बेटे वेदविद को जन्म दिया था. यामी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे से बैलेंस बनाए हुए हैं.

वर्क फ्रंट पर उन्हें फिल्म हक में पिछली बार देखा गया था. इस फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाश्मी लीड रोल में थे. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की. हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »