असम के कार्बी आंगलोंग में एक बार फिर भड़की हिंसा, 2 की मौत और कई घायल, जानें क्या है पूरा मामला?

असम के अशांत कार्बी आंगलोंग जिले में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है. यहां मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है. इसके लिए आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा है. इस घटना में दो लोगों की मौत, कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है.

अधिकारियों का कहना है कि ‘बंद’ के आदेश के बावजूद खेरोनी बाजार इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. इनकी दुकानें भीड़ ने सोमवार को आग के हवाले कर दी थीं. आदिवासी इलाके से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की मांग लेकर आंदोलकारी खेरोनी बाजार में इकट्ठे हुए थे.

सीएम बोले- मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं

असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मैं वेस्ट कार्बी आंगलोंग की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं. यह बहुत दुख की बात है कि आज की अशांति में दो लोगों की जान चली गई.  शांति बनाए रखने के लिए कल खेरानी में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे. हम सामान्य स्थिति बहाल करने और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए सभी संबंधित लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और सभी ज़रूरी सहायता प्रदान करेगी.

 

पुलिस अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों गुटों में भारी आक्रोश था. इलाके में तैनात सुरक्षा बल उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अचानक दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें कई प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है. इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने खेरोनी इलाके में दो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया था.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने स्थिति को संवेदनशील बताया
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कार्बी आंगलोंग में स्थिति बेहद संवेदनशील है. वहां मंत्री रानोज पेगू मौजूद हैं. मुझे भरोसा है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने पेगु के साथ बातचीत के बाद आदिवासी क्षेत्रों को लेकर अपनी मांग पर जारी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है. वह 15 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे.

पेगु ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करेगी, जिसके बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. पेगु ने बताया कि वार्ता में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इससे पहले पेगु ने कहा था कि मामले को केवल संवाद के जरिये ही सुलझाया जा सकता है. उन्होंने कहा था, ‘हम प्रदर्शनकारियों और अतिक्रमणकारियों-दोनों से बातचीत कर रहे हैं.’

आखिर विवाद क्या है?

पूरा विवाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़ा़ है. यहां आंदोलनकारी कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में पेशेवर चराई रिजर्व और ग्रामीण चराई रिजर्व में अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने की मांग कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »