दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर भड़के गडकरी, कहा- ‘मैं यहां तीन दिन रहता हूं और मुझे एलर्जी…

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि  यहां तीन दिन रहता हूं और शहर के प्रदूषण के कारण मुझे एलर्जी हो जाती है. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण में परिवहन का 40 प्रतिशत योगदान है. गडकरी बोले कि मैं परिवहन मंत्री हूं और 40 प्रतिशत प्रदूषण परिवहन के कारण ही होता है. गडकरी ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण को काफी हद तक कम करने वाले विकल्पों को अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.

‘यह किस तरह का राष्ट्रवाद है?’
गडकरी ने कहा कि यह किस तरह का राष्ट्रवाद है? जीवाश्म ईंधन सीमित है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. क्या हम जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम नहीं कर सकते? हम इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा क्यों नहीं दे सकते, जिनसे शून्य प्रदूषण हो सकता है. परिवहन मंत्री ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि भारत जीवाश्म ईंधन पर सालाना लगभग 22 लाख रुपये खर्च करता है.

फ्लेक्स-फ्यूल वाहन क्या होते है?
केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण के अनुकूल फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के बारे में भी बात की, जो पूरी तरह से इथेनॉल से चलता है. साथ ही प्रदूषण को कम करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने की इसकी क्षमता पर जोर दिया. नितिन गडकरी की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई और यह एक बार फिर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई.

24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 412 के साथ राजधानी भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. एनसीआर में स्थित नोएडा मंगलवार को भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जिसका औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 426 था. बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार हुआ और यह फिर से बहुत खराब हो गया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »