Karnataka Cybercriminals: कर्नाटक में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा! तीन साल में 5,474 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी

कर्नाटक विधानसभा में रखे गए ताजा आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि डिजिटल अपराध किस तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में ऑनलाइन ठगी ने लोगों की जेब से हजारों करोड़ रुपये निकाल लिए और इनमें से बहुत कम मामलों का समाधान हो पाया.

2023 से 2025 के दौरान साइबर अपराधों की संख्या लगातार ऊपर चढ़ती रही. 2023 में 22,255 मामले, 2024 में मामलों की संख्या करीब 22 हजार 255 रही, जबकि 2025 में अभी तक यह आंकड़ा 13 हज़ार पार कर चुका है. यह स्पष्ट है कि डिजिटल अपराधी हर नए साल के साथ और अधिक सक्रिय होते जा रहे हैं.

निपटारे की धीमी गति, चिंता का सबसे बड़ा कारण

मामले जितने तेजी से बढ़ रहे हैं, उनका समाधान उतनी ही धीमी गति से हो पा रहा है. 2023 में जहां 6,159 मामलों का निपटारा हुआ, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 3,549 रह गई. 2025 में स्थिति और खराब हो गई और 1,009 मामलों को सुलझाया जा सका. यह गिरावट बताती है कि पुलिस बल को नई तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधनों की बेहद जरूरत है.

तीन साल में हजारों करोड़ की ठगी

ऑनलाइन फ्रॉड ने लोगों के बैंक खातों, वॉलेट और डिजिटल ऐप्स से 3 सालों में 5,474 करोड़ रुपये से ज़्यादा उड़ा दिए. 2023 में करीब 873 करोड़ की ठगी हुई, जबकि 2024 में यह रकम ढाई हज़ार करोड़ के पार पहुंच गई. 2025 के अभी तक के आंकड़ों में भी दो हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की रकम साइबर ठगों के हाथ लग चुकी है. यह दिखाता है कि अपराधी तकनीकी रूप से पहले से कहीं ज़्यादा सक्षम और संगठित होते जा रहे हैं.

साइबर अपराध क्यों नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं?

सरकार के मुताबिक, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की तेजी से बढ़ती संख्या और डिजिटल साक्षरता की कमी सबसे बड़ी वजहों में शामिल हैं. इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट का विस्तार, फर्जी ऐप और नकली लिंक, एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म, VPN और डार्क वेब जैसे साधन अपराधियों को सुरक्षा देते हैं. दूसरी ओर पुलिस की तकनीकी क्षमताओं में कमी और न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति से अपराधियों का हौसला और बढ़ जाता है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »