अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर अक्षय की तारीफ

आदित्य धर की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और उसके बाद से हर जगह छाई हुई है. धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. इस फिल्म के सारे एक्टर्स की जमकर तारीफ हो रही है. उन्हीं में से एक सौम्या टंडन भी हैं. जिन्हें लोग भाबीजी घर पर हैं कि गोरी मैम के किरदार से जानते हैं. अब गोरी मेम के बाद सौम्या को फिल्म में एक अलग अवतार में देखा गया. वो फिल्म में अक्षय खन्ना की पत्नी के किरदार में नजर आईं. सौम्या ने अक्षय खन्ना के किरदार की तारीफ की है और उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है.

सौम्या टंडन के काम की धुरंधर में खूब तारीफ हो रही है, उन्होंने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं अक्षय के काम की बहुत बड़ी फैन हूं. जब वो स्क्रीन पर होते हैं, तो वह बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं. उन्हें स्क्रीन पर देखना सच में बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वह बहुत सहज एक्टिंग करते हैं. मेरा मतलब है, वो बहुत शानदार एक्टर हैं. इसलिए उनके साथ काम करना सच में बहुत अच्छा अनुभव था.

अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की

अक्षय की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए सौम्या ने कहा-मेरा मतलब है, मैं पूरी फिल्म में नहीं थी क्योंकि मेरा, आप जानते हैं, इसमें एक छोटा सा रोल है. लेकिन मैंने सेट पर सभी से सुना है कि ये काफी मुश्किल शूटिंग थी और उन्होंने अपना 2000 परसेंट दिया है, और यह दिख रहा है. मुझे लगता है कि वह इसके लिए सारा प्यार पाने के हकदार हैं.

 

बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाल

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. सोमवार को धुरंधर मे 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 126 करोड़ हो गया है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »