Japan Earthquake: 1 मिनट तक 7.5 की तीव्रता के भूकंप से कांपता रहा जापान, सुनामी की उठीं भयानक लहरें, देखें डरावने वायरल वीडियो

उत्तरी जापान में सोमवार (8 दिसंबर 2025) की देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रात 11:15 बजे आए शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. इसका केंद्र होंशू के उत्तरी तट से करीब 80 किलोमीटर दूर था. आओमोरी, इवाते और आसपास के शहरों में कंपन इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप के कुछ ही मिनट बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की. इवाते के कुजी पोर्ट पर करीब 70 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठी, जबकि कई अन्य किनारों पर आधे मीटर तक पानी उठता देखा गया. स्थानीय प्रशासन ने सुनामी का खतरा देखते हुए चेतावनी जारी किया था. हालांकि, बाद में खतरा कम होने पर लोगों को राहत मिली.

 23 लोग हुए घायल सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल

भूकंप के दौरान सबसे अधिक चोटें गिरते समानों की वजह से आईं. हाचिनोहे के एक होटल में कई मेहमान जमीन पर गिरने से घायल हो गए. तोहोकू क्षेत्र में एक व्यक्ति की कार सड़क धंसने से बने गड्ढे में फंस गई. कुल मिलाकर 23 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि अधिकांश की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हिलती इमारतों के वीडियो

भूकंप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में वीडियो वायरल होने लगे. एक वीडियो में पूरा ऑफिस हिलते हुए दिखाई दे रहा है. सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां भूकंप की तेज झटकों की वजह से हिल रही हैं. कई लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके एक मिनट से भी ज्यादा समय तक महसूस किए गए.

 

बिजली ठप और परिवहन सेवाएं रुकीं

झटकों के बाद लगभग 800 घरों की बिजली काट दी गई ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे. हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेनें कुछ देर के लिए पूरी तरह रोक दी गईं. कई स्थानीय ट्रेनों की सेवाएं भी बाधित रहीं. होक्काइडो के न्यू चिटोसे एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री रातभर फंसे रहे और स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »