‘धुरंधर’ की वजह से पूरे 25 साल बाद मिला अर्जुन रामपाल को असली हक, पहले वीकेंड बनी सबसे बड़ी फिल्म

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के जाने–माने नामों में से एक है. ऑडियंस उनके एक्टिंग स्किल्स के साथ उनकी फिजिक और पर्सनैलिटी के भी दीवाने हैं. भले उनका करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन एक्टर के फॉलोअर्स की लिस्ट काफी लंबी है. इसके अलावा एक बार और भी है जिसे गौर करने की जरूरत है वो ये कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अर्जुन रामपाल के खाते में नया रिकॉर्ड एड किया है.

‘धुरंधर’ बनी अर्जुन रामपाल की ओपनिंग वीकेंड हाईएस्ट ग्रोसर
अर्जुन रामपाल ने फिल्मी इंडस्ट्री में 2001 में कदम रखा था और अब उन्हें बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं. 3 अगस्त 2001 में उनकी पहली फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत रिलीज हुई जो थिएटर्स में फ्लॉप हुई लेकिन अब ‘धुरंधर’ से उन्हें वही प्यार फिर से मिल रहा है जिसके वो हकदार हैं.

बता दें, ‘धुरंधर’ अर्जुन रामपाल के करियर की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है. अर्जुन रामपाल के करियर में ओपनिंग वीकेंड पर हाइएस्ट कलेक्शन करने वाली फिल्मों के नाम और सिलेक्शन बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक कुछ इस प्रकार है-

  1. रा वन – 92 करोड़
  2. सत्याग्रह – 39.12 करोड़
  3. राजनीति – 33.63 करोड़
  4. हाउसफुल – 29.80 करोड़
  5. रॉय – 28.68 करोड़
    वहीं अगर अर्जुन रामपाल के लेटेस्ट रिलीज्ड फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये भी अपने रिलीज के बाद से ही बंपर कमाई कर रही है. सैक्निल्क के रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने अपने पहले वीकेंड पर 3:30 बजे तक 75.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिल्म थोड़ी ही देर में ‘रा-वन’ से नंबर वन का ताज छीनने वाली है.

अर्जुन रामपाल का करियर
अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने हर बार ही अपनी दमदार अदाकारी का प्रदर्शन किया है लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं रही. अपने 25 सालों के करियर में उन्होंने 32 फिल्मों में काम किया और ज्यादातर मूवीज फ्लॉप रही. सिर्फ 4 फिल्में ही सेमी हिट और एवरेज बनकर बजट का पैसा निकाल पाई है. लेकिन हालिया रिलीज्ड फिल्म ‘धुरंधर’ के जरिए अर्जुन रामपाल थिएटर्स में गरज रहे हैं.

‘धुरंधर’ के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन पर बनी ये स्पाई एक्शन फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई. इसकी कहानी पाकिस्तान के बैकड्रॉप पर है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित भी हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन को लीड रोल्स में देखा गया है. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना के साथ अर्जुन रामपाल ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है. ‘धुरंधर’ की कमाई लगातार जारी है और इसे ऑडियंस के साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »