60 की उम्र में आमिर खान को एक बार फिर मिला तीसरी बार प्यार, बोले- ‘दोनों शादियां टूटीं, फिर भी मैं लकी…’

एक्टर आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी स्प्रैट संग अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था. इसके बाद से वे लागातार सुर्खियों में रहे. बता दें कि आमिर तलाकशुदा और तीन बच्चों के पिता हैं. उन्होंने दो बार शादी रचाई मगर उनकी दोनों शादियां टूट गईं.

अब दो-दो शादियां टूटने के बाद आमिर खान अब आमिर खान गौरी स्प्रैट संग रिश्ते में है. तीसरी बार प्यार पाने पर हाल ही में उन्होंने अपना हाले दिल बयां किया और खुद को खुशकिस्मत बताया.

खुद बताया खुशकिस्मती
आमिर खान ने हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे फिर से रिलेशनशिप में होंगे. बकौल आमिर खान, ‘वह (गौरी) बेहद शांति और स्थिरता लेकर आई. वह वाकई बेहद कमाल की इंसान है. उससे मिलना मेरी खुशकिस्मती है.मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरी शादियां नहीं चलीं, लेकिन मैं रीना, किरण और गौरी को अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हूं. एक इंसान के तौर पर उन्होंने मुझमें बहुत बड़ा योगदान दिया है और यह मैं कई तरह से उन्हें मानता हूं.’

कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं आमिर-गौरी

उन्होंने आगे कहा कि इन तीनों महिलाओं ने उनकी ज़िंदगी को बहुत बेहतर बनाया है. उनकी व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है और वह उनका गहरा सम्मान करते हैं. आपको बता दे कि गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनकी एक 6 साल की बेटी भी है. आमिर और गौरी कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि अब वे रिश्ते में हैं.

 

पहले से हैं तलाकशुदा
आपको बता दें कि आमिर खान की पहली शादी 1986 से 2002 तक रीना दत्ता से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान हैं. 2002 में उनका तलाक हो गया. रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की. दोनों का एक बेटा आज़ाद है. इस शादी में सब कुछ ठीक था मगर अचानक से ये शादी 16 साल बाद टूट गई. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »