Vitamin B12 : क्या विटामिन बी12 की कमी से याददाश्त भी चली जाती है, जानें इससे क्या-क्या होती हैं दिक्कतें?

Vitamin B12 Deficiency: hn/ भूलने की समस्या और सोचने की गति धीमी पड़ना अक्सर उम्र, तनाव या काम के दबाव का असर माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी असली वजह विटामिन B12 की कमी होती है. दिमाग और नसों की सेहत के लिए जरूरी यह पोषक तत्व खासकर बुजुर्गों, शाकाहारी लोगों और कुछ मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे मरीजों में कम पाया जाता है. अगर इसे समय रहते पहचान लिया जाए, तो याददाश्त कमजोर होने और सोचने की क्षमता घटने जैसी बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है.

साइंटफिक स्टडी में लगातार सामने आया है कि उम्र या तनाव के साथ-साथ पोषण की कमी भी दिमाग के कामकाज पर असर डालती है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान विटामिन B12 की कमी पर दिया जा रहा है. यह पानी में घुलने वाला विटामिन है, जिसे ज्यादातर हम मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों से प्राप्त करते हैं. यह दिमाग की सेल्स को सुरक्षित रखने, नर्व सिग्नल सही तरह से पहुंचाने और शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. जब शरीर में B12 की कमी होती है, तो ये सभी प्रक्रियाएं गड़बड़ा जाती हैं और नतीजतन याददाश्त कमजोर होना, सोचने में समय लगना और ध्यान कम होना जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

विटामिन B12 दिमाग पर कैसे असर डालता है?

विटामिन B12 दिमाग और नर्वस सिस्टम को कई तरीकों से सपोर्ट करता है. इसका एक सक्रिय रूप मिथाइलकोबालामिन शरीर में होमोसिस्टीन को मेथिओनिन में बदलने में मदद करता है. यह प्रक्रिया DNA बनाने और न्यूरोट्रांसमीटर तैयार करने में जरूरी है. जब B12 कम होता है, तो होमोसिस्टीन बढ़ने लगता है, जिससे दिमाग की सेल्स और नुकसान झेलती हैं. इससे याददाश्त, सीखने की क्षमता और ध्यान पर असर पड़ता है. कई रिसर्च बताते हैं कि बढ़ा हुआ होमोसिस्टीन हिप्पोकैम्पस और प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स में बदलाव ला सकता है, जो दिमाग के वे हिस्से हैं जो याद रखने और सोचने का काम संभालते हैं.

विटामिन B12 का दूसरा रूप एडेनोसिलकोबालामिन ऊर्जा निर्माण और माइलिन शीथ, जो नसों को सुरक्षित रखने वाली परत है. उसको मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से नसों में सिग्नल धीमे हो जाते हैं, जिससे भूलने की आदत, ध्यान में कमी और सोचने की क्षमता में गिरावट दिखाई देती है. कई मामलों में लंबे समय तक कमी बनी रहने पर डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ सकता है.

कौन लोग B12 की कमी से ज्यादा प्रभावित होते हैं?

  • बुजुर्गों में अक्सर पेट के एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे भोजन से B12 ठीक से एवजोर्व नहीं हो पाता.
  • शाकाहारी और वीगन लोग भी जोखिम में होते हैं क्योंकि पौधों में प्राकृतिक रूप से B12 मौजूद नहीं होता.
  • पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं, जैसे सेलिएक, क्रोहन रोग, पर्निशियस एनीमिया या आंतों की सर्जरी भी अब्जोर्वेशन को प्रभावित करती हैं.
  • लंबे समय तक मेटफॉर्मिन या एसिडिटी की दवाएं लेने पर भी B12 का स्तर घट सकता है.
  • डायबिटीज, किडनी संबंधी समस्याएं और प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय कारण भी जोखिम बढ़ाते हैं.

यानी B12 की कमी अक्सर एक ही वजह से नहीं, बल्कि कई वजहों के मिलकर होने से सामने आती है.

B12 की कमी के शुरुआती संकेत कैसे पहचानें?

शुरुआत में बहुत हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे चीजें भूलना, ध्यान न लगना, सोचने की गति धीमी पड़ना या समस्या हल करने में दिक्कत. इसके साथ ही चिड़चिड़ापन, उदासी या चिंता जैसे मूड में बदलाव भी हो सकते हैं.

इसकी रोकथाम कैसे करें?

B12 से भरपूर आहार लें. मांस, मछली, अंडे और डेयरी में यह खूब मिलता है. शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड फूड या सप्लीमेंट लें.

जरूरत पड़े तो सप्लीमेंट लें, गोली, ड्रॉप या इंजेक्शन किसी भी रूप में लिया जा सकता है.

रिस्क ग्रुप की जांच जरूरी, बुजुर्ग, पाचन रोग वाले मरीज और लंबे समय से दवाएं ले रहे लोग समय-समय पर जांच कराएं. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »