कुतुबमीनार से भी ऊंचा है भारतीय रेलवे का ये नया ब्रिज, आज से दौड़ने लगीं ट्रेनें; गजब हैं आस-पास के नजारे, VIDEO

मिजोरम पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ा है, इसलिए आज का दिन मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 सितंबर, 2025) को 3 नई ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. ये ट्रेनें मिजोरम को अलग-अलग शहरों से जोड़ेंगी. सैरांग (आइजोल) दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आज शुरू की गई है.

बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुई है. बता दें कि ये रेल लाइन एक चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में बनी है. इसके लिए जटिल भौगोलिक पस्थितियों के तहत 45 सुरंगें बनाई गई हैं. इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं.

कुतुबमीनार से भी ऊंचा रेल ब्रिज

रेल कनेक्टिविटी के मद्देनजर मिजोरम में रेल ब्रिज बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 114 मीटर है यानी कि ये पुल कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ऊंचा है. ये मिजोरम का सबसे ऊंचा ब्रिज और भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे ऊंचा पियर ब्रिज है. इसकी कुल लागत 8,071 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

 

कहां बना है ये पुल?

ये ब्रिज सैरंग के पास कुंग घाटी में बना है, जो पहाड़ी इलाके की चुनौतियों को दूर कर आवागमन को आसान बनाता है. ये पुल गहरी घाटियों को पार करने में मदद करता है, जिससे यात्रा का समय 18 घंटे से कम होकर 12 घंटे हो जाता है. इस पुल और रेल नेटवर्क के जुड़ने से माल ढुलाई 50 फीसदी कम होगी. इसके अलावा पर्यटन में भी 40 से 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी.

बदल जाएगी मिजोरम के लोगों की किस्मत

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार मिजोरम का सैरांग दिल्ली से सीधे जुड़ेगा और ये मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाने का काम करेगा. यहां के किसान और व्यापारी आसानी से देश भर के बाजारों तक सीधे पहुंच पाएंगे. लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »