‘भारत को हार्ड पॉवर करनी होगी इस्तेमाल’, ट्रंप की सौदेबाजी के बीच डिफेंस सेक्रेटरी ने दिया आया बड़ा बयान

भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीद करने वालों देशों में शामिल है. इंडियन एयरफोर्स अपने MiG-21 के बेड़े को रिटायर कर रहा है. ऐसे में चर्चा है कि भारत उनकी जगह दूसरे फाइटर जेट्स को अपने बेड़े में शामिल करेगा. इसलिए अमेरिका, रूस से लेकर फ्रांस तक भारत को अपने-अपने फाइटर जेट्स खरीदने के लिए ऑफर दे रहे हैं. इस बीच भारत के डिफेंस सेक्रेटरी ने बड़ा बयान दिया है.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को कहा कि दुनिया भर में बढ़ते प्रतिस्पर्धी लोकलुभावनवाद और आर्थिक संरक्षणवाद के बीच भारत को अपनी ‘सॉफ्ट पॉवर’ के साथ-साथ अपनी ‘हार्ड पॉवर’ भी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है. डिफेंस सेक्रेटरी पुणे में सदर्न कमांड डिफेंस टेक 2025 सेमिनार (स्ट्राइड 2025) को संबोधित कर रहे थे.

दुनिया में राष्ट्रवाद की उठती लहर: राजेश कुमार सिंह

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों और दुनिया भर में लोकलुभावन नेतृत्व के उदय से जुड़े भू-राजनीतिक कारकों ने बढ़ते वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार की प्रवृत्ति को रोक दिया है. उन्होंने कहा, ‘ये रुझान दुनिया भर में प्रतिस्पर्धी लोकलुभावनवाद और आर्थिक संरक्षणवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके साथ-साथ आर्थिक विखंडन, बहुपक्षीय संस्थाओं का पतन और राष्ट्रवाद की उठती लहर भी देखने को मिल रही है.’

डील को लेकर डिफेंस सेक्रेटरी क्या बोले?

डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा, ‘परिणामस्वरूप, ऐसे समय में जब रणनीतिक सौदेबाजी के लिए आपको कठोर शक्ति का भी प्रदर्शन करने में सक्षम होना आवश्यक है, नरम शक्ति के समर्थन में कठोर शक्ति दर्शाने की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है.’

उन्होंने यह भी कहा कि देश के सशस्त्र बलों की क्षमता वृद्धि की जरूरतों को पूरा करने के लिए शिक्षा जगत, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) जैसे अनुसंधान संस्थानों, निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों को एक साथ लाने की आवश्यकता है.

भारत, फ्रांस और रूस दे रहे हैं ऑफर

बता दें कि अमेरिका के पास सबसे आधुनिक और दुनिया का सबसे खतरनाक पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट F-35 हैं, लेकिन ये काफी महंगा है. रूस का Su-57 भी पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है, ये F-35 के टक्कर का ही माना जाता है, लेकिन ये उसकी तुलना में काफी सस्ता है. इसके अलावा फ्रांस अपने राफेल को भी भारत को बेचना चाहता है. भारत के पास राफेल के दो स्क्वाड्रन पहले से ही मौजूद हैं. हाईन्यूज़ !

IRCTC का जापान टूर पैकेज: 10 दिन में घूमें जापान, जानें किराया और खासियतें

IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमना कई भारतीय यात्रियों की ट्रैवल विशलिस्ट में शामिल रहता है. इसकी वजह यहां के मॉडर्न शहरों की चमक, पुरानी

Read More »

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता की मौत के बाद आज (12 अगस्त) हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन

Read More »

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के मामलों में अब दोबारा जांच तेज हो गई है. 1990 में

Read More »

बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम गायब, प्रशासन ने बताई वजह

साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की मुख्य याचिका तय करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है. सुप्रीम

Read More »

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी

Read More »

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘हम छात्रों…’

झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »