थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय, इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच अब विजय की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में आ गई है. खबर है कि एक्टर की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने एक्टर के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है. शादी के करीब 27 साल बाद ये कपल तलाक लेने जा रहा है.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
एक्टर विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वो इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, ये रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा.

सवाल करने पर लगाई रोक
अदालत में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किए, तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा. संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया. उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं. याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है. संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है.

दो साल से रह रहे हैं अलग
संगीता और थलपति विजय पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है. वहीं विजय, जिन्हें उनके फैंस थलापति के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है.

शादी को हुए हैं 27 साल
बता दें कि विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »