अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान ने किया दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान आर्मी की कार्रवाई का बदला लेने के लिए तालिबान सरकार ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. बीते करीब 48 घंटों से दोनों देशों के बीच छिटपुट गोलीबारी चल रही थी.

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि आम नागरिकों पर पाकिस्तान के हमले का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने पाकिस्तान के केंद्रों और सैन्य अड्डों पर हमले शुरू कर दिए हैं. अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान के खिलाफ मल्टी बैरल रॉकेट लांचर का भी इस्तेमाल कर रही है.

पाकिस्तान की 15 चौकियों पर तालिबान का कब्जा

अब तक की जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान की सेना ने रात साढ़े  9 बजे से नंगरहार- खैबर सीमा और कुनार-बाजौर सीमा पर भारी हथियारों से हमला किया है. अफगान सेना टैंक, आर्टिलरी, रॉकेट, मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 15 चौकियों पर अफगान सेना ने कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने दावा किया है कि कुनार सीमा पर पाकिस्तान के 40 सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 13 के शव को अफगानिस्तान के सैनिक अपने साथ ले गए हैं.

 

 

नंगरहार सीमा के पास 2 चौकियां, गोश्ता सीमा के पास 3 चौकियां और कुनार सीमा पर 2 चौकियों पर अब तालिबान के सैनिक मौजूद हैं. अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन 201 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल बद्र ब्रिगेड चला रही है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की थी एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान ने बीती 22 फरवरी को अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी. पाक आर्मी के फाइटर जेट्स ने नंगरहार प्रांत के खोग्यानी और गनी खेल जिलों और पतिका प्रांत के बेरमल और अर्गुन जिलों में कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें एक ही परिवार के 16 नागरिकों की मौत का दावा किया गया. पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर तालिबान ने कड़ी आपत्ति जताई थी और समय आने पर जरूरी और कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी थी.

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने क्या कहा था? 

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने कड़ी निंदा की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है. यह पाकिस्तान की ओर से अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है.’ हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »