Narsinghpur News: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बाद झोतेश्वर आश्रम में आया उबाल, शंकराचार्य के समर्थन में उतरे भक्तगण

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों की खबर सामने आने के बाद नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित झोतेश्वर आश्रम में माहौल भावुक और आक्रोश भरा नजर आया. आश्रम में मौजूद भक्तों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है.

आरोपों को लेकर अब एक-एक कर समर्थकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आश्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि वे वर्षों से शंकराचार्य के संपर्क में हैं और उनके व्यक्तित्व पर सवाल उठाना गलत है.

‘यह सोची-समझी साजिश है’- अचलानंद जी महाराज

अचलानंद महाराज ने कहा कि वह करीब 15 साल तक शंकराचार्य के साथ रहे हैं. उनके मुताबिक, जो मामला सामने आया है वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें सत्ता, शासन और प्रशासन की भी भूमिका हो सकती है.

उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्व जगतगुरु से द्वेष रखते हैं और जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. अचलानंद ने यह भी कहा कि गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने के मुद्दे पर शंकराचार्य की सक्रियता बढ़ने के बाद से उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है.

‘हम उनके बारे में गलत बोल भी नहीं सकते’- कल्याणी पांडे

नरसिंहपुर की पूर्व महापौर कल्याणी पांडे ने कहा कि वह शंकराचार्य को बार-बार नमन करती हैं. उनके अनुसार, वे उन्हें लंबे समय से जानती हैं और उनके लिए वे भगवान समान हैं.

उन्होंने कहा कि इतने बड़े संत के बारे में गलत बोलना पाप जैसा है. उनके मुताबिक, शंकराचार्य का कद इतना बड़ा है कि उन पर इस तरह के आरोप लगाना ही गलत है.

ज्योतिश्वर आश्रम के सेवादार विमलेश ठाकुर ने भी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि महाराज सादा जीवन जीते हैं और कभी आरामदायक साधनों का उपयोग नहीं करते. विमलेश ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है, वही खुद विवादों में रहा है.

आश्रम में मौजूद अन्य भक्तों का कहना है कि शंकराचार्य का व्यवहार हमेशा सरल और मर्यादित रहा है. फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच और बयानबाजी का दौर जारी है, लेकिन आश्रम में भक्त पूरी तरह उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »