आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक मीटिंग फोटो

इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है. इस बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सांकेतिक तस्वीर जारी की है.

अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ईरान ने बनाया निशाना

कतर में अल उदेइद एयर बेस, कुवैत में अल सालेम बेस, यूएई में अल धाफरा एयर बेस, बहरीन में यूएस 5वीं फ्लीट बेस, सऊदी अरब की राजधानी रियाद, इजरायल के हाइफा और गैली शहरों में ईरान ने मिसाइल दागे.

इजरायल के हमलों की जवाबी कार्रवाई के बीच ईरान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है. ईरान ने यूएन से इस युद्ध में दखल देने की मांग की है. बेंजामिन नेतन्याहू ने नागरिकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

खामेनेई सरकार ने हमारा खून बहाया: नेतन्याहू 

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं. 47 सालों से अयातुल्ला अली खामेनेई शासन इजरायल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा है. इसने हमारा खून बहाया है, कई अमेरिकियों की हत्या की है और अपने ही लोगों का नरसंहार किया है. इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार जमा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा.’

हम इजरायल को देंगे सजा: ईरान

ईरान ने कहा कि हम हमलावरों को उसके गुनाह की सजा देंगे. ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अमेरिका और इजरायल का हमला क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है. ये हमला तब हुआ है जब डिप्लोमैटिक प्रोसेस जारी था. ईरानियों ने कभी भी विदेशी हमले और दबदबे के आगे हार नहीं मानी है. इस बार भी, ईरानी देश का जवाब निर्णायक और पक्का होगा और हमलावरों को उनके इस गुनाह के लिए पछतावा कराएगा.’

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »