सुशीला कार्की ने बनाया इतिहास, नेपाल की अंतरिम सरकार की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं BHU की पूर्व छात्रा

करीब 50 साल पहले जब सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी तो शायद उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वह नेपाल की राजनीति में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगी. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस कार्की शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. उन्होंने रात को करीब साढ़े 9 बजे पीएम पद की शपथ ली.

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल समेत नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और ‘Gen-Z’ के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था. जुलाई 2016 में कार्की को नेपाल का 24वां चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था और वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली और अब तक की एकमात्र महिला बनीं. कार्की लगभग 11 महीने तक इस पद पर रहीं.

महाभियोग प्रस्ताव का कर चुकी हैं सामना

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने कहा, ‘उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता वाली एक साहसी और निष्पक्ष न्याय की वकालत करने वाली महिला की छवि बनाई है. एक साहसी और दृढ़निश्चयी न्यायाधीश के रूप में, वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूती से खड़ी रही हैं.’

कार्की को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा सरकार की ओर से पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया था. कई पक्षों ने इस प्रस्ताव को राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण माना था.

न्यायिक पेशे में बिताए 32 साल

कार्की का जन्म सात जून 1952 को पूर्वी नेपाल के विराटनगर के शंकरपुर-3 में हुआ था, जो भारतीय सीमा के निकट है. उन्होंने 1971 में महेंद्र मोरंग परिसर-त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल से स्नातक की डिग्री और 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की. इसके बाद उन्होंने 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की.

कार्की ने न्यायिक पेशे में 32 साल बिताए और न्यायपालिका के क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति का प्रतीक बन गईं. उन्होंने 1979 में विराटनगर में अपनी वकालत शुरू की, जहां उनकी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उनके कानूनी करियर को आकार दिया.

साल 2010 में संभाला स्थायी न्यायाधीश का पद

इस बीच, 1985 में उन्हें महेंद्र मल्टीपल कैंपस, धरान में सहायक शिक्षक के रूप में भी नियुक्त किया गया. कार्की 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं और 2009 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में तदर्थ न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 18 नवंबर 2010 को वह स्थायी न्यायाधीश बनीं.

कार्की अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं और विराटनगर के एक साधारण किसान परिवार में पली-बढ़ीं. उनका विवाह नेपाली कांग्रेस के पूर्व लोकप्रिय नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुआ है. दोनों की मुलाकात बीएचयू में पढ़ाई के दौरान हुई थी. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »