मुंबई की ईओडब्ल्यू ने 1,000 करोड़ के कॉर्पोरेट घोटाले का किया भंडाफोड़, 2 निदेशक को किया गिरफ्तार

मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बड़े कॉर्पोरेट घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है. यह घोटाला लगभग 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कंपनी संपत्तियों के अवैध ट्रांसफर और नकली शेयर प्रमाण पत्र बनाने से जुड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगेश कदम और ममता सिंह के रूप में हुई है. दोनों को गुरुवार को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, यह FIR बिजनेसमैन रजत झुनझुनवाला की शिकायत पर दर्ज की गई. आरोपियों ने शाहाजस डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी जेएलएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के फर्जी शेयर होल्डिंग सर्टिफिकेट और MGE-7 फॉर्म तैयार किए. इन दस्तावेजों के आधार पर झुनझुनवाला की हिस्सेदारी जबरन ट्रांसफर कर उन्हें कंपनियों से बाहर कर दिया गया.

39 लाख शेयरों को शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया
जांच से पता चला है कि ये जाली दस्तावेज रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में भी फाइल किए गए थे.  इसके बाद करीब 39 लाख शेयरों को अवैध रूप से डीमैट कर कई शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गवाहों के बयानों से यह भी सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर और जाली मॉर्टगेज डीड्स के जरिए आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज के साथ शेयरों को गिरवी रखा था. इससे अन्य संस्थाओं की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है.

सरकार को लगभग 40 करोड़ से अधिक का नुकसान
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने कहा कि इस धोखाधड़ी से न केवल शिकायतकर्ता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि सरकार को भी लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि संपत्ति ट्रांसफर के दस्तावेजों का मूल्यांकन जानबूझकर कम दिखाया गया था. पुलिस को शक है कि इस पूरे घोटाले में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल मामले में जांच जारी है. हाईन्यूज़ !

Indian Thali: क्या दाल-रोटी वाली भारतीय थाली बढ़ा सकती है डायबिटीज का खतरा? जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Early Warning Signs Of Ovarian Cancer In Women: भारत में महिलाओं के बीच ओवेरियन कैंसर तीसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. चिंता की बात यह

Read More »

सिराज हुए बाहर, आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की हुई एंट्री

प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की T20I टीम में मोहम्मद सिराज की जगह लेंगे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन

Read More »

Ram Charan की ‘Peddi’ को हिंदी में हिट कराने के लिए मेकर्स का बड़ा दांव, टिकट पर बंपर ऑफर!

राम चरण की ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये

Read More »

समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान का बड़ा एक्शन, 24 भारतीयों की ऐसे बची जान

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते हो रहे मिसाइल हमलों ने समंदर में भी भारतीय जहाजों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. ओमान में

Read More »

Hormuz Strait Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि

Read More »

‘भगोड़े-गद्दारों’ पर TMC का पलटवार, कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दी खुली चुनौती

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब

Read More »

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत होने

Read More »

Ram Charan Film Peddi: क्या होता है ‘पेद्दी’ का मतलब? जिस पर मेकर्स ने खर्च कर दिए पूरे 350 करोड़ रुपये

Ram Charan Film Peddi Meaning:HN/ साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर बॉक्स ऑफिस पर मिलकर धमाल मचाने के लिए पूरी

Read More »