दुनिया के सामने iPhone Air पेश करने वाले Abidur Chowdhury कौन हैं? सोशल मीडिया पर क्यों हो रही उनकी चर्चा? जानिए

9 सितंबर को ऐप्पल की आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई थी. इसमें कंपनी ने अब तक का सबसे पतला मॉडल आईफोन एयर भी लॉन्च किया है. लाइनअप में प्लस मॉडल की जगह लेने वाले आईफोन एयर की थिकनेस 5.6mm है. इस फोन के साथ-साथ इवेंट में इस मॉडल को इंट्रोड्यूस करवाने वाले इंजीनियर Abidur Chowdhury की भी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, इवेंट के दौरान चौधरी की तस्वीर नहीं दिखी, लेकिन उनकी आवाज से उनकी एक पहचान बन गई है और आज लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि Abidur Chowdhury कौन हैं.

लंदन में पैदा हुए हैं Abidur Chowdhury

Abidur Chowdhury का जन्म लंदन में हुआ था. फिलहाल वह सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं. वो अपने आप को प्रॉब्लम सुलझाने से प्यार करने और नई चीजें सीखने वाले इंसान के तौर पर परिभाषित करते हैं. चौधरी ने Loughborough यूनिवर्सिटी से प्रोडक्ट डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री पूरी की. प्रोडक्ट डिजाइन के लिए उन्हें कई सम्मानित अवॉर्ड मिल चुके हैं. इंग्लैंड में रहते हुए उन्होंने कैंब्रिज कंसल्टेंट और कर्वेंटा नामक कंपनियों के साथ इंटर्नशिप भी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में बतौर इंडस्ट्रियल डिजाइनर ऐप्पल के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लंदन के डिजाइन स्टूडियो लेयर के साथ भी कुछ समय तक काम किया था. इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने आईफोन एयर के डिजाइन को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाई है.

क्या है आईफोन एयर की खासियत?

आईफोन एयर ऐप्पल का सबसे स्लिम आईफोन मॉडल है. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. ऐप्पल की सबसे एडवांस्ड A19 Pro चिप वाले इस मॉडल में 48MP का सिंगल रियर कैमरा है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिला है. अपने बोल्ड डिजाइन के कारण लोगों की जुबान पर चढ़े इस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है. High News

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »