MP की लाड़ली बहनों को मोहन भैया की सौगात: खाते में 28वीं किश्त ट्रांसफर, कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (12 सितंबर) को झाबुआ जिले के पेटलावद में लाड़ली बहनों के खाते में 1541 करोड़ से ज्यादा रुपये ट्रांसफर किए. यह राशि लाड़ली बहना योजना की 28वीं किश्त थी. इसके अलावा प्रदेश के मुखिया ने 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ रुपये, 31 लाख से ज्यादा बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये, बीपीएल परिवारों के दिव्यांग हितग्राहियों को कस्टमाइज्ड व्हीकल दिए.

उन्होंने पेटलावद में 345.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया. उन्होंने विभिन्न विभागों की थीम पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक झूलड़ी-पगड़ी पहनाकर और तीर कमान भेंटकर भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया.

कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ें उठने लगीं- मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ खेती और सब्जी उत्पादन में नई इबारत लिख रहा है. यहां का टमाटर देश के साथ-साथ विदेशों तक जाता हैलाड़ली बहनों को आज एक बार फिर सिंगल क्लिक से 1250 रुपए की सौगात मिली हैयह रक्षाबंधन के आनंद की तरह है. कांग्रेस ने महिलाओं को कभी एक रुपये भी नहीं दिया. कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, उन्हें डूब मरना चाहिए. हमारी सरकार ने सावन के महीने में जब लाड़ली बहनों को 1500 रुपये दिए तो कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ें उठने लगीं. उनको नींद नहीं आ रही थी, उनका पूरा ध्यान वोट बैंक पर था. कांग्रेसियों ने बेशर्म होकर कहा कि बहनों को पैसे दो तो शराब पी जाती हैं.

बहनों को 3 हजार रुपये देने के लिए हैं वचनबद्ध

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बहनों को इस बात का जवाब कांग्रेसियों को देना होगा. बहनें पूरे परिवार को देखकर चलती हैं. वे बच्चों की दवाई से लेकर हर चीज में पैसे का सदुपयोग करती हैं. कांग्रेसी जो मन में आ रहा है बेशर्मी से बोल रहे हैं. पूरा प्रदेश इन्हें माफ नहीं करेगा. कांग्रेसियों सुन लो बहनों के लिए हमारे खजाने में कोई कमी नहीं हैहम भविष्य में बहनों को 3 हजार रुपये देने के लिए वचनबद्ध हैं.

झाबुआकेलोगोंकोबाहरजानेकीनहींहोगीजरूरत- सीएम

सीएम डॉयादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में यहां मौजूद कपास की मिलें बंद होती गईंकपास के खेत घटते गए. परिणाम यह हुआ कि प्रदेश में कपड़ा बनना करीब-करीब बंद हो गया. अब झाबुआ के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है. इस पूरे क्षेत्र में रोजगार के बड़े पैमाने पर अवसर मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों को जीएसटी से छूट मिली है. वे भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए दुनिया के सामने चट्टान की तरह खड़े हैं.

उन्होंने कहा कि कपास उत्पादक किसानों को पीएम मित्र पार्क की सौगात और लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े की शुरुआत की है. स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत बहनों की सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी.

करोड़ों की मिल रही सौगात

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि धार-झाबुआ को उद्योग एवं रोजगार से जोड़ा जा रहा है. प्रदेश में हर स्तर पर बिजली, पानी और सिंचाई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि मिल रही है. प्रदेश में 5 लाख समूहों के माध्यम से 65 लाख बहनें जुड़ी हैं. झाबुआ में 2 लाख बहनें स्व सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही हैं. दिव्यांग भाई-बहनों को लगभग 320 करोड़ राशि का लाभ दिया है. 

उन्होंने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है. 75 प्रतिशत से ऊपर वालों को लैपटॉप वितरित किए गए हैंउन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सड़क हादसे के घायलों के लिए राहवीर योजना लॉन्च की है

जनजातीय वर्ग का ख्याल रख रही सरकार

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पारंपरिक भगौरिया पर्व को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाया है. डीजे ने हमारे प्राचीन वाद्य यंत्र खत्म कर दिए थे. लेकिन, झाबुआ के लोगों ने डीजे बैन करके प्राचीन वाद्य यंत्रों की गरिमा बरकरार रखी है. आगामी चुनावों में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा. देश की संसद और विधानसभाओं में बहनों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. झाबुआ में 25 करोड़ की लागत से विभिन्न छात्रावास बनाए जाएंगे. पेटलावद में सर्व सुविधायुक्त बसस्टैंड बनेगा.

उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया जाएगा. श्रंगेश्वर महादेव मंदिर को 6 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा. झाबुआ के जनजातीय बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनें, राज्य सरकार उनके विदेश तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी. आजादी के बाद पहली बार देश में जनजातीय समुदाय से कोई राष्ट्रपति पद तक पहुंचा है.

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. टंट्या मामा के नाम से खरगोन में विश्वविद्यालय संचालित हो रहा है. पेटलावद में 10 साल पहले बड़ा ब्लास्ट हुआ है. इस दु:खद हादसे के मृतकों और परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और बाबा महाकाल से उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. हाईन्यूज़ !

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »