Trump On India-China: टैरिफ के बीच बड़ी बात बोल गए ट्रंप, कहा- अब चीन में नहीं लगेंगी अमेरिकी कंपनियां, भारतीय नहीं कर पाएंगे काम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन पर निशाना साधा है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियां चीन में फैक्ट्रियां लगाती हैं और भारत के लोगों को काम पर रखती हैं. इसके लिए ट्रंप ने अमेरिकी टेक कंपनियों के विदेशी सौदों को खत्म करने का दावा किया है. ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियां आयरलैंड में टैक्स बचाने के लिए मुनाफे को कम दिखाती हैं. इस तरह से अमेरिकी नागरिकों को नजरअंदाज कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दिन अब लद गए हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को फिर से एक निर्माता राष्ट्र बनाना होगा और विदेशी सौदों को खत्म कर अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देनी होगी.

ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों को फिर से अमेरिका की तरफ मोड़ा जाएगा. उनका AI एक्शन प्लान इसी दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि आप अमेरिका को सबसे पहले रखें. आपको ऐसा करना ही होगा. उन्होंने अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए नए डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियां, बिजली संयंत्र और ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण की बात कही. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ये निवेश निजी क्षेत्र के जरिए होंगे, लेकिन सरकार उन्हें हरी झंडी देगी लालफीताशाही नहीं.

लालफीताशाही पर हमला 10 पुराने नियम हटाओ, तभी नया नियम लाओ

ट्रंप ने अमेरिका में फैले नियामक जाल पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने याद दिलाया कि उनके राष्ट्रपति पद के शुरुआती दिनों में उन्होंने एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि हर एक नए नियम के लिए 10 पुराने नियमों को समाप्त किया जाना चाहिए. उनके अनुसार, इससे इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और निवेशकों को अपना काम तेजी से शुरू करने का अवसर मिलेगा. डोनाल्ड ट्रंप का बयान उनके पुराने अमेरिका फर्स्ट नीति को पेश करता है. उन्होंने टेक कंपनियों की वैश्विक रणनीतियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए अमेरिका में उत्पादन, रोजगार और इनोवेशन को प्राथमिकता देने की वकालत की. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »