इंदौर में लव जिहाद, पहचान छुपाकर की दोस्ती फिर जबरन शादी का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर शहर की एक नामी आईटी कंपनी में काम करने वाली और हरियाणा की रहने वाली एक युवती लव जिहाद का शिकार हो गई. युवती की शिकायत के बाद मामला सामने आया, जिसमें उसने साथ काम करने वाले एक मुस्लिम युवक पर झूठी पहचान बताकर दोस्ती करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

शिकायत मिलने पर हिंदू जागरण मंच सक्रिय हुआ और आरोपी को पकड़कर लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. हरियाणा की मूल निवासी पीड़िता इंदौर में प्रसिद्ध कंपनी में नौकरी कर रही है.

इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम हिंदू पहचान वाला बताया. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, लेकिन बाद में युवती को पता चला कि युवक ने उसे अपने धर्म और पहचान के बारे में झूठ बोला था. जब उसने युवक से दूरी बनानी चाही तो वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा.

जिसके बाद युवती अपने घर हरियाणा चली गई थी. कुछ समय बाद युवती वापस नौकरी पर इंदौर पहुंची तो आरोपी ने युवती को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया. इस मामले में युवती ने हिंदू जागरण मंच को जानकारी दी. जिसके बाद युवती की शिकायत पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और आरोपी को पकड़ लिया.

उसके बाद आरोपी युवक को लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह लव जिहाद का सुनियोजित मामला है, जिसमें मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया. इस मामले में लसूड़िया थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और युवक से पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है. वहीं, युवती का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »