मोनालिसा के ग्लैमरस और एलिगेंट लुक ने मचाई भारी सनसनी, प्रशंसक बोले- ‘उनके सामने दीपिका और रिहाना…’

Monalisa Viral Video:HN/ यूपी के प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान मोतियों और मालाओं को बेचकर सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में छा गई हैं. इस बार नए वायरल वीडियो में उनके प्रशंसक पहली नजर में मोनालिसा को पहचान भी नहीं पा रहे हैं. वीडियो में वह खूबसूरत मेकओवर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं. उनका यह बोल्ड अंदाज पहली नजर में ही सभी को लुभाने के लिए काफी है.

माला ​बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई शानदार ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर किए हैं. वह वीडियो में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. वीडियो क्लिप में सेक्सी लुक में सजी धजी मोनालिसा मॉडल नजर आ रही हैं.

टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस की बढ़ी टेंशन

मोनालिसा वायरल वीडियो में गले में आकर्षक डिजाइन की नेकलेस पहनी हुई हैं. उनके रिंग का कलर भी नेकलेस से मैच करता हुआ ही है. मोनालिसा का लुक पूरी तरह से एलिगेंट है. वह अपने इस लुक में टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं. इस लुक में उन्होंने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लिख रहे हैं कि म्यूजिक वीडियो में वह बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह दिख रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह इसी रफ्तार से कदम आगे बढ़ाती रही तो बहुत जल्द दीपिका और रिहाना को भी पीछे छोड़ देंगी.

फिलहाल, मोनालिसा को अब बॉलीवुड से फिल्मों को ऑफर मिलने लगे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में आ गई हैं. पहली फिल्म से पहले ही उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. उसी की इन दिनों चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं, वो अब मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा रही हैं.

बॉलीवुड की इन फिल्मों में आएंगी नजर

सोशल मीडिया सनसनी बनी मोनालिसा बहुत जल्द ‘द डायरीज ऑफ मणिपुर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म को सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. वह इस फिल्म के लिए एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन और बेसिक ट्रेनिंग ले रही हैं. यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि सनोज मिश्रा पर रेप के गंभीर आरोप लग चुके हैं.

म्यूजिक वीडियो का क्लिप साझा कर कही ये बात

मोनालिसा ने दो दिन पहले अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर सभी से साझा करते हुए लिखा था कि यह तो बस झलक है. आगामी म्यूजिक वीडियो जल्द आने वाला है. उसमें आप सभी को मेरा नया अंदाज दिखाई देगा. म्यूजिक वीडियो का शीर्षक जल्द ही घोषित किया जाएगा. आप सभी लोग म्यूजिक एलबम में मोनालिसा के जलवा को देखने के लिए तैयार हो जाएं. इसमें आप सभी को मोनालिसा का नया जादू दिखाई देगा.

यूपी के प्रयागराज महाकुंभ 2025 ने मोनालिसा को सोशल मीडिया नीली आंखों वाली सेक्सी डॉल बना दिया. दरअसल, सोशल मीडिया वालों का उन पर फिदा होने से एक माला बेचने वाली लड़की की भी किस्मत चमक गई और महाकुंभ की वायरल गर्ल अब मोनालिसा बन गई है.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »