टेकऑफ के बाद बीच हवा में गायब हुई रूस की फ्लाइट, 50 लोग थे सवार, जानें पूरा मामला

रूस का एक यात्री विमान टेकऑफ के बाद बीच हवा में गायब हो गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान 50 लोगों को लेकर चीन की सीमा से लगे अमूर इलाके के टिंडा शहर की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में इसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक प्लेन के क्रू के साथ-साथ यात्री भी सवार थे.

रूस का An-24 यात्री विमान गुरुवार को गायब हुआ है और उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है. लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने कहा कि रूस की एयरलाइन अंगारा का यह पैसेंजर प्लेन रडार स्क्रीन से अचानक गायब हो गया और दोबारा अभी तक कनेक्ट नहीं हो पाया है. प्लेन में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

इस साल फरवरी में भी गायब हो गया था एक प्लेन

अलास्का में बेरिंग का प्लेन इसी साल फरवरी में गायब हो गया था. उनालाक्लीट से नोम जा रहा यह विमान टेकऑफ के बाद कहां गया, पता नहीं चल सका. प्लेन तय समय पर नोम नहीं पहुंचा. इसमें 9 यात्रियों के साथ एक पायलट सवार था. हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय के बाद फरवरी में ही अमेरिकी कोस्ट गार्ड्स को प्लेन का मलबा मिल गया था. विमान में सवार लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई थी.

जब कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा प्लेन हुआ गायब

मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 के साथ भी एक अजीब घटना हुई थी. 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा यह बोइंग 777 विमान टेकऑफ के 38 मिनट बाद रडार से गायब हो गया. इसका ट्रांसपॉन्डर बंद हो गया, और यह अपने रास्ते से हटकर अंडमान सागर की ओर मुड़ गया. इस प्लेन में 227 यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के 12 लोग शामिल थे. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेन को खोजने के लिए 2017 तक तलाशी अभियान चला था, लेकिन फिर इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया. हालांकि अब मलेशिया की सरकार फिर से इसे खोजने पर जुट सकती है. हाईन्यूज़ !

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »